साहिल वाकोडे केस: IIT बॉम्बे पर बरसे मनोज मुंतश‍िर- पंखा बदलने से क्‍या होगा? शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपा रहे

Updated on 27-09-2026 03:39 PM
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्‍ठ‍ित संस्‍थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है, जहां एक छात्र ने जिंदगी को चुनने की बजाय मौत को गले लगा लिया। तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोपों और प्रदर्शनों और पुलिस की जांच के बीच बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतश‍िर ने इस पर दो टूक राय दी है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर उन्‍होंने 5 मिनट 29 सेकेंड का वीडियो शेयर किया और ऐसे सुलगते सवाल पूछे हैं, जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है। हाल ही 'मैदान' फिल्‍म के लिए नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड जीतने वाले मनोज मुंतश‍िर ने दो टूक शब्‍दों में IIT बॉम्बे और ऐसे संस्‍थानों से कहा है, 'अगर फैन बदलना बड़े समाधान का सिर्फ एक कदम है, तो ठीक है। लेकिन अगर हम मान लें कि यही एकमात्र समाधान है, तो हमसे ज्यादा मूर्ख कोई नहीं।'

मनोज मुंतश‍िर ने वीडियो में कहा है कि इसे सिर्फ IIT बॉम्बे के केस की तरह देखना गलत है। बल्‍क‍ि वक्‍त है संभलने का। बच्‍चों पर पड़ने वाले दबाव को समझने का। वह कहते हैं, 'हॉस्टल रूम से सीलिंग फैन हटा दो और वॉल माउंटेड फैन लगा दो। बच्चे जान देना बंद कर देंगे। कभी-कभी हम समाधान की तलाश में असली समस्या को भूल जाते हैं। हम शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर दबाकर खतरे का सामना कर रहे हैं।

मनोज मुंतश‍िर ने पूछा- क्‍या पंखा बदल देने से फर्क पड़ेगा?

अमेठी में पैदा हुए 50 साल के मनोज मुंतश‍िर कहते हैं, 'एक बच्चा आत्महत्या कर लेता है, अपनी जान दे देता है। माता-पिता का बुढ़ापा उजड़ जाता है। बहन की राखियां मिट जाती हैं। पूरे परिवार की हंसी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। और हम क्या करते हैं? पंखा बदल देते हैं। इससे कितना फर्क पड़ेगा? वॉल माउंटेड फैन लगाने से कितना फर्क पड़ेगा? एक-दो प्रतिशत, और वो भी कोई गारंटी नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
 28 September 2026
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के…
 28 September 2026
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी…
 28 September 2026
एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा अचानक इंटरनेट पर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 27 साल की इस बिहारी बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं। इंटरनेट…
 27 September 2026
रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। हाल ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'लव एंड वॉर' से उनका फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सामने आया है। जबकि 'रामायणम् पार्ट…
 27 September 2026
कहते हैं कि प्‍यार में उम्र, जाति, समुदाय, धर्म, ये सब कुछ मायने नहीं रखता। लेकिन क्‍या सच में ऐसा होता है? मलयालम सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी…
 27 September 2026
ममता कुलकर्णी 1990 के दशक के अपने मशहूर गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में जयपुर में…
Advt.