तब 29 साल के आमिर खान को 12 साल की करीना कपूर कैसी लगती थीं, 15 साल बाद उनके ही साथ पर्दे पर रोमांस

Updated on 28-09-2026 12:14 PM
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को देखा था, तब वह महज 12 साल की थीं और उन्हें बेहद क्यूट लगी थीं।

'कॉफी विद करण' शो में बातचीत के दौरान करीना कपूर ने आमिर खान से पूछा, 'मेरे बारे में आपका पहला इम्प्रेशन क्या था?' इस पर आमिर ने कहा, 'मुझे याद है कि 12 साल की एक बहुत प्यारी-सी लड़की फिल्म अंदाज अपना अपना के सेट पर बैठी रहती थी। वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ आती थी और हमें बड़े ध्यान से देखती रहती थी। मुझे वह बहुत क्यूट लगी थी।'

करीना को नहीं पसंद आमिर खान की ये आदत

बातचीत के दौरान आमिर ने करीना से भी पूछा कि उनकी कौन-सी आदत उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस पर करीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'आपकी परफेक्शन वाली आदत। यह गलत नहीं है, लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं। जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते। कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है।'

आपकी (आमिर खान) परफेक्शन वाली आदत। यह गलत नहीं है लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं। जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते। कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है।
करीना कपूर

15 साल बाद सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में साथ नजर आए

आमिर खानऔर करीना कपूर ने बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों पहली बार 2009 की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में साथ नजर आए, जिसमें आमिर ने रैंचो और करीना ने पिया का किरदार निभाया। इसके बाद 2012 में दोनों ने रीमा कागती निर्देशित थ्रिलर 'तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन' में स्क्रीन शेयर की।

2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखे थे दोनों

फिल्म में आमिर इंस्पेक्टर सूरजन शेखावत और करीना रहस्यमयी रोजी की भूमिका में थीं। रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थीं। आमिर और करीना की आखिरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई दी, जो हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रूपांतरण थी। इसमें आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और करीना ने रूपा डिसूजा का किरदार निभाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के…
 28 September 2026
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी…
 28 September 2026
एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा अचानक इंटरनेट पर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 27 साल की इस बिहारी बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं। इंटरनेट…
 27 September 2026
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्‍ठ‍ित संस्‍थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है,…
 27 September 2026
रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। हाल ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'लव एंड वॉर' से उनका फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सामने आया है। जबकि 'रामायणम् पार्ट…
 27 September 2026
कहते हैं कि प्‍यार में उम्र, जाति, समुदाय, धर्म, ये सब कुछ मायने नहीं रखता। लेकिन क्‍या सच में ऐसा होता है? मलयालम सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी…
 27 September 2026
ममता कुलकर्णी 1990 के दशक के अपने मशहूर गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में जयपुर में…
Advt.