अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, यहां पढ़ें पूरा तरीका

Updated on 20-09-2024 11:48 AM

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। यह स्कीम 10 नवंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। इसमें रिटायर कर्मचारियों को हर वर्ष जीवन प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता है, ताकि उन्हें हर महीने पेंशन मिलती रहे। अब इस प्रोसेस को सरल बनाने के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा शुरू की है।


ईपीएफओ ने बताई पूरी प्रक्रिया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जम करने की प्रक्रिया को बताया है। इसके अनुसार, आपके पास एक फ्रंट कैमरा वाला स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। साथ ही आधार नंबर रजिस्टर होना जरूरी है।


लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा करने का तरीका


  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण फेस एप डाउनलोड करें।
  • एप को खोलकर अपने फेस को स्कैन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • अपनी फ्रंट कैमरा से एक फोटो क्लिक कर सारी जानकारी को सबमिट करें।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका लाइफ सर्टिफिकेट बिना बैंक जाए जमा हो जाएगा।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल बढ़ा


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 78 लाख पेंशनर्स हैं। इनमें 6.6 लाख से अधिक लोगों ने वित्त वर्ष 2023-24 में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया। 2022-23 में 2.1 लाख लोगों ने डिजिटल तरीके का इस्तेमाल किया था, जो अब साल दर साल बढ़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.