भोपाल में 'द केरला स्टोरी 2' का खास शो, 400 सनातनी बहनों ने एक साथ देखी फिल्म, विधायक ने सराहा

Updated on 16-03-2026 02:59 PM

भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति टाकीज (ज्योति सिनेप्लेक्स), एमपी नगर में आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में लगभग 400 सनातनी बहनों ने एक साथ फिल्म का प्रदर्शन देखा, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक और अनूठा आयोजन रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृशक्ति के बीच सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना था। आयोजन को लेकर शहर की माताओं, बहनों एवं बालिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर फिल्म धुरंधर एक व दो, धड़क 2 एवं केरला स्टोरी 2 के कलाकार संजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में जागरूकता के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, डा. प्रतिभा पांडेय (सदस्य, उपभोक्ता आयोग), निवेदिता शर्मा (केंद्रीय टोली सदस्य, हिंदू जागरण मंच) एवं समाजसेविका हेमलता कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और मातृशक्ति के इस आयोजन की सराहना की।

आयोजन समिति के निलेश कुमार श्रीवास्तव,सरदार विक्रम सिंह, सुरेखा मालवीय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.