MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला, अब से एक बार में ही मिलेगा यूरिया, सरकार ने फिर बदला निर्णय

Updated on 05-05-2026 12:40 PM
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार में यूरिया देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सोमवार को हुई बैठक में अब एक बार में ही पूरा कोटा देना तय किया गया है। यही व्यवस्था डीएपी, एनपीके, फास्फेट और पोटाश में भी लागू की गई है। खरीफ सीजन की फसलों की बोवनी जून के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए डीएपी, एनपीके, फास्फोरस और पोटाश का वितरण शुरू कर दिया है। यूरिया की जरूरत बोवनी के 21 दिन बाद पड़ती है।

वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद की उपलब्धता और अनुमान

दरअसल, कृषि विभाग ने तय किया था कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित खाद के उपयोग की मात्रा के अनुसार किसानों को दो बार में यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पीछे वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया था, क्योंकि खाद का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है। पूरे सीजन में 18 लाख टन यूरिया लगने का अनुमान है। प्रदेश के पास अभी छह लाख 40 हजार टन यूरिया का भंडार है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी आवक में निरंतरता है, इसलिए सोमवार को तय किया गया कि किसानों को मंगलवार से एक बार में ही पात्रता के अनुसार यूरिया दिया जाएगा।

ई-विकास पोर्टल से आपूर्ति और वर्तमान स्टॉक की स्थिति

खाद की आपूर्ति ई-विकास पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसमें भूमि के आधार पर टोकन बनेगा और इसके आधार पर संबंधित विक्रेता से खाद मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय प्रदेश के पास लगभग 15 लाख टन खाद का भंडार है। इसमें छह लाख 40 हजार टन यूरिया, डीएपी और एनपीके 5.15 लाख टन और 3.50 लाख टन फास्फेट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.