ई-अटेंडेंस पर 3.75 लाख शिक्षकों का विरोध, निजी डेटा की सुरक्षा से लेकर थर्ड पार्टी सर्वर तक उठे गंभीर सवाल

Updated on 07-09-2026 05:15 PM

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर के करीब साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षक लामबंद हो गए हैं।

शिक्षकों के विरोध की मुख्य वजह हाजिरी के लिए भरवाया जा रहा ऑनलाइन सहमति पत्र है, जिसमें डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 का हवाला दिया गया है। शिक्षक संगठनों को डर है कि उनका निजी डेटा चोरी हो सकता है और उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में थर्ड पार्टी की दखलंदाजी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

डेटा की सुरक्षा और थर्ड पार्टी डोमेन पर आपत्तियां

  • शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब विभाग खुद डेटा प्रोटेक्शन कानून की बात कर रहा है, तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि ई-अटेंडेंस 3.0 का पोर्टल 'gov.in' या 'nic.in' सुरक्षित डोमेन पर संचालित हो रहा है या नहीं।
  • शिक्षकों की आपत्ति है कि यदि किसी गैर-सरकारी या थर्ड पार्टी डोमेन का उपयोग किया जा रहा है, तो इसे मंजूरी किस सक्षम अधिकारी ने दी? शिक्षकों का मानना है कि निजी डेटा किसी भी बाहरी कंपनी के हाथों में जाना असुरक्षित हो सकता है।

सर्वर और निजी कंपनियों की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग

  • शिक्षक संगठन ने भारत सरकार की वेबसाइट गाइडलाइंस (GIGW) और साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट को पारदर्शी तरीके से सबके सामने रखने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह सिर्फ सामान्य हाजिरी नहीं है, बल्कि इसके जरिए शिक्षकों की लाइव लोकेशन, मोबाइल नंबर और उनके पूरे सर्विस रिकॉर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।
  • विभाग को सहमति लेने से पहले यह साफ करना चाहिए कि इस डेटा का असली फिड्यूशरी (संरक्षक) कौन है और सर्वर कहां मौजूद है। बता दें कि इस व्यवस्था के दायरे में करीब 3.75 लाख शिक्षक आ रहे हैं, जिनमें 2.32 लाख नियमित, 72 हजार अतिथि और लगभग 70 हजार ट्राइबल विभाग के शिक्षक शामिल हैं। इन सभी से अब सहमति पत्र मांगे जा रहे हैं, जिसने विरोध की आग को और भड़का दिया है।

हाजिरी की जल्दबाजी, लेकिन शिकायतों के निपटारे में सुस्ती

  • ई-अटेंडेंस को लेकर दिखाई जा रही इस जल्दबाजी से शिक्षक इसलिए भी खासे नाराज हैं क्योंकि उनकी लंबित समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि उनकी सेवा संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए 'परिवेदना पोर्टल' पर लगभग 18 हजार (17,817) मामले अब भी धूल फांक रहे हैं।
  • आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पोर्टल पर कुल 36,827 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें से महज 19 हजार का ही निराकरण हो पाया है। संगठन का आरोप है कि जो मामले सामान्य टेबल स्क्रूटनी से सुलझाए जा सकते हैं, वे महीनों और सालों से अटके पड़े हैं। लंबित प्रकरणों में सबसे अधिक मामले मुरैना जिले के हैं, जबकि राजधानी भोपाल में भी 1,824 शिकायतें पेंडिंग चल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
 07 September 2026
भोपाल। भोपाल नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाराज कर्मचारी ने हंगामा करते हुए महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने…
Advt.