सॉरी जेम्स एंडरसन... आयरलैंड के मैच में ऋषभ पंत की बैटिंग देख पोंटिंग-श्रीसंत को अंग्रेज पर आने लगे दया

Updated on 06-06-2024 01:09 PM
न्यूयॉर्क: ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर तीन पर खेलने का मौका दिया। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैच में टेस्ट मैच वाला ऋषभ पंत देखने को मिला। उन्होंने मनमर्जी शॉट खेले। उन्होंने अपने स्पेशल शॉट पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

रिवर्स स्कूप से ऋषभ पंत ने लगाया छक्का

वन हैंडेड सिक्स की तरह ही ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप काफी फेमस है। टेस्ट में उन्होंने एक बार इंग्लैंड के महान जेम्स एंडरसन के खिलाफ नई गेंद को रिवर्स स्कूप कर दिया था। जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ भी वह ऐसा शॉर्ट खेल चुके हैं। आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी के खिलाफ पंत ने रिवर्स स्कूप पर छक्का मारकर मैच फिनिश किया। वह 26 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

पोंटिंग और श्रीसंत को आई एंडरसन की याद

ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप देखकर रिकी पोंटिंग और श्रीसंत को जेम्स एंडरसन की याद आ गई। एंडरसन टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। पोंटिंग ने कमेंट्री में कहा, 'हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हमने वास्तव में टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा देखा है। यह जेम्स एंडरसन के खिलाफ दूसरी नई गेंद से हुआ था। नेट पर अभ्यास करना एक बात है और फिर विश्व कप मैच में खेलना अलग है। आज उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इस विश्व कप की शुरुआत में ऋषभ पंत को इसी की जरूरत थी।'2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'जेम्स एंडरसन से पूछिए कि कैसा लगता है।'


भारत को मिली आसान जीत

अर्शदीप सिंह और आईपीएल की नाकामी को पीछे छोड़कर तरोताजा होकर उतरे हार्दिक पंड्या ने उम्दा गेंदबाजी करके आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने 13वें ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकला तो सूर्या और कोहली फेल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.