पाकिस्तान में टैक्स डिफाल्टर्स के सिम ब्लॉक होंगे:5 लाख लोगों को 15 मई तक अल्टीमेटम

Updated on 02-05-2024 01:21 PM

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (भारत में आयकर विभाग की तरह) ने टैक्स वसूली के लिए नया तरीका निकाला है। सरकार ने कहा है कि 15 मई तक टैक्स न जमा करने देश के 5 लाख से ज्यादा डिफाल्टर्स की सिम डिएक्टिवेट कर दी जाएगी।

फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने एक इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर (ITGO) में कहा कि 2023 में 5 लाख से ज्यादा लोग टैक्स डिफॉल्टर रहे थे। एक्टिव टैक्सपेयर्स लिस्ट के मुताबिक, FBR को 1 मार्च तक 40 लाख टैक्सपेयर ने टैक्स दिया था, जबकि ये पिछले साल ये आंकड़ा 30 लाख 80 हजार था। 2022 में करीब टैक्सपेयर्स की संख्या 60 लाख थी।

टैक्स जमा करते ही सिम चालू हो जाएगी
FBR के अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही डिफाल्टर्स टैक्स जमा कर देंगे, वैसे ही उनका सिम कार्ड चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा हर मंगलवार को, PTA लिस्ट देखी जाएगी, जिसके बाद टैक्स जमा करने वालों की लिस्ट सर्विस प्रोवाइडर को दे दी जाएगी।

तंगहाल पाकिस्तान को IMF से मिलेंगे ₹9 हजार करोड़

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) ने आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज की तीसरी किश्त को मंजूरी दी थी। यह किश्त 1.1 बिलियन डॉलर यानि 9 हजार करोड़ रुपए की है। IMF ने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस किश्त के बाद पाकिस्तान पर IMF का कुल कर्ज 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

भारत IMF बोर्ड की वोटिंग में शामिल नहीं हुआ
सोमवार 29 अप्रैल को वॉशिंगटन में IMF के कार्यकारी बोर्ड की बैठक हुई थी। यह बैठक ग्लोबल लैंडर्स के पाकिस्तान की आर्थिक सुधार कार्यक्रम के दूसरे और आखिरी रिव्यू के बाद की गई थी। पाकिस्तान के इस आर्थिक सुधार कार्यक्रम को IMF के स्टैड इन अरेंजमेंट का सपोर्ट था। सभी सदस्य देशों ने पाकिस्तान को बेल आउट पैकेज देने का समर्थन किया, लेकिन भारत ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.