सेवा संकल्प अभियान: खेल प्रतिभाओं को निखारने मैदानों से लेकर प्रशिक्षण तक सुविधाएं बढ़ाएगा जिला प्रशासन: कलेक्टर

Updated on 10-10-2026 01:44 PM

धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रशिक्षक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ। शासकीय श्रवण  बाधितार्थ बालिका विद्यालय में समापन समारोह में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के खेल प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण, अनुशासन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिला खेलों के क्षेत्र में शुरू से ही अग्रणी रहा है। जिले की इस पहचान को और मजबूत करने के लिए खेल प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भी प्रशिक्षकों ने अच्छा कार्य किया है। जिन प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर पदक दिलाए हैं, उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।

खेल मैदानों और प्रशिक्षण सुविधाओं का होगा विस्तार

कलेक्टर  मिश्रा ने बताया कि दुगली के जिन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है, वहां आवश्यक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मगरलोड के शंकरदाह स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ स्टेडियम में पुस्तकालय की सुविधा भी स्वीकृत की गई है। हंचलपुर सहित छाती, , कुकरेल, नगरी और दुगली जैसे क्षेत्रों में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में मल्टी स्पोर्ट्स परिसर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है। कुरूद में खेल परिसर बनकर तैयार हो चुका है, जहां बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट जैसी खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं धमतरी में भी आगामी एक वर्ष के भीतर खेल परिसर तैयार करने का लक्ष्य है।

राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से मिलेगा प्रशिक्षण

कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि खेल प्रशिक्षकों को और अधिक दक्ष बनाने के लिए आगामी दिनों में एक सप्ताह का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों और खेलो इंडिया के प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जिले के प्रशिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और खेल तकनीकों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक पूरे समर्पण के साथ बच्चों को खेलों से जोड़ें तथा खेल सुविधाओं से संबंधित अपने प्रस्ताव प्रशासन को दें। इन प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत भी खेल सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

खेलों में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा ने खेल शिक्षकों से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल मैदानों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षकों से कहा कि जिन स्थानों पर खेल गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयां आ रही हैं, उनकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध समाधान किया जा सके।

 नाहटा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बेटियों की भी बराबर की भागीदारी है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल मैदानों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। बेहतर संसाधन और प्रोत्साहन मिलने से बेटियां भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।

 प्रशिक्षकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए खेल प्रशिक्षक  पीतांबर पटेल, श्रीमती डोमेश्वरी साहू,  रामगोपाल यादव और  सूरज वर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा  यदुनंदन वर्मा सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
Advt.