धमतरी में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग कार्यवाही

Updated on 10-10-2026 01:45 PM

धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में विगत दो दिनों के भीतर खनिज अमले ने तहसील कुरूद एवं धमतरी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से मुरूम एवं रेत का परिवहन करते हुए कुल 7 हाईवा, 01 जेसीबी मशीन तथा 01 ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कृषि उपज मंडी एवं कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत अर्थदंड वसूली और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिना अनुमति खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने  कहा है कि जिले में बिना वैध अनुमति के रेत या किसी भी खनिज का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
Advt.