PDS चावल की जमाखोरी पर आरोपी गिरफ्तार:कार्डधारियों का सरकारी चावल खरीदकर घर में कर रहा था भंडारण

Updated on 08-10-2026 12:44 PM

दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों में रखा 24 क्विंटल चावल जब्त किया है। जांच में चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पात्र परिवारों को दिए जाने वाला सरकारी खाद्यान्न निकला। पुलिस ने मामले में सोहन चेलक (23) को गिरफ्तार किया है।

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 स्थित राजीव नगर का है। दरअसल, खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि सरकारी राशन के चावल की अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री की जा रही है। चावल की अदला-बदली कर उसे एक जगह जमा किए जाने की भी शिकायत थी। शिकायत के बाद खाद्य निरीक्षक आशुतोष चंद्राकर ने 25 सितंबर को संबंधित दस्तावेजों के साथ पुलिस को जानकारी दी। इसके आधार पर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी सोहन चेलक के घर पहुंची। तलाशी लेने पर अलग-अलग 60 बोरियों में चावल रखा मिला। इसका कुल वजन 24 क्विंटल था। यानी एक बोरी में औसतन 40 किलो चावल था। इतनी बड़ी मात्रा में चावल मिलने के बाद पुलिस ने इसके स्रोत और इस्तेमाल की जांच शुरू की।

नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी ने की पुष्टि

चावल सरकारी है या नहीं, इसकी जांच के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के तकनीकी सहायक को बुलाया गया। जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि बरामद चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को बांटा जाने वाला सरकारी खाद्यान्न है। इसके बाद पुलिस ने चावल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी चावल खरीदकर घर में जमा कर रहा था आरोपी

जांच में सामने आया कि चावल पात्र परिवारों तक पहुंचने के बजाय अवैध तरीके से खरीदा और जमा किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सरकारी चावल की खरीद-बिक्री और अदला-बदली में शामिल था। इसके बाद वह चावल को अपने मकान में रखता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि चावल आरोपी तक किस माध्यम से पहुंचा और इस मामले में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलगांव थाने में साल 2022 में अपराध क्रमांक 151/2022 दर्ज हुआ था। इसमें मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। अब सरकारी राशन के चावल के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के…
Advt.