रायगढ़ में खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

Updated on 08-10-2026 12:43 PM
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा मार्ग पर धातुनपारा के पास की गई। टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर उसे पकड़ा, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और उसके साथ मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज का वन अमला रात में जंगल में गश्त के साथ जंगली हाथियों की ट्रैकिंग कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि बाकारुमा जंगल क्षेत्र से खैर की लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाकारुमा रेंजर विष्णु प्रसाद मरावी स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक के ऊपर तिरपाल लगा था। तिरपाल हटाने पर अंदर बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ियां लदी मिलीं। हालांकि, इससे पहले ही चालक और अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे।

लैलूंगा के वन अमले की भी ली मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंजर ने लैलूंगा क्षेत्र के वन अमले के साथ संबंधित चौकीदार और फायर वॉचर को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद स्थानीय वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में ट्रक और लकड़ियों की जांच की गई। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।

खैर की लकड़ियों समेत काष्ठागार में खड़ा कराया ट्रक

वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी एसडीओ और डीएफओ को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रक और उसमें लदी पूरी खैर की लकड़ी जब्त कर ली गई। इसके बाद वाहन को लकड़ियों समेत धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपो में खड़ा कराया गया है। लकड़ी की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है।

चालक और अन्य लोगों की तलाश जारी

बाकारुमा रेंजर विष्णु प्रसाद मरावी ने बताया कि वनमंडलाधिकारी और उप वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर टीम रात में गश्त और हाथियों की ट्रैकिंग कर रही थी। इसी दौरान खैर की लकड़ियों के अवैध परिवहन की सूचना मिली।

टीम ने कार्रवाई कर ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन चालक और अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ट्रक में बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी मिली है। इसे धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपो में रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के…
Advt.