एसडीएम ने किया थाना, आश्रम-छात्रावास का औचक निरीक्षण

Updated on 27-06-2024 05:02 PM

महासमुंद। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने बुधवार को तहसीलदार कोमाखान के संयुक्त दल के साथ थाना कोमाखान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना का रोजनामचा नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। थाने के एमएलसी पंजी संधारित पाए गए। मालखाना, बंदी कक्ष एवं अभिलेख कक्ष में बिजली व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल बिजली व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। थाने में लगे सभी तख्तियों को विवेचक कक्ष से बाहर लगाने कहा ताकि आम जन तख्तियों का अवलोकन सुगमता से कर सके। आमजन जो रिपोर्ट लिखवाने आते हैं उनके सद्व्यवहार करने तथा उनकी सेवा के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा उन्होंने आज खल्लारी और बी.के. बाहरा में आश्रम, छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रम अधीक्षिका को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ फकीरचंद पटेल भी साथ थे। साथ ही ग्राम पंचायत बिहाझर से विशेष शिविर की शुरुआत की गई, जिसमें घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ, लकवा और सिकल सेल के मरीजों की पहचान कर जांच की गई। अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती चंद्राकर ने नवीन न्याय संहिता कार्यशाला में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.