दुर्घटनाएं रोकने लगाए जाएंगे रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन

Updated on 01-08-2024 05:25 PM

कोरबा।  कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हांकित ब्लैक स्पाट में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिए कहा है। इसके लिए आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने एवं प्रस्तावित कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित रहे
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी नेहा वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआइ, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकान, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। एनएच में सड़क सुरक्षा के लिए किए जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में ली जानकारी बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने कार्यो की जानकारी ली
कलेक्टर द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए डीएमएफ मद से प्रस्तावित कार्यो की भी जानकारी ली। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चिन्हांकित सभी ब्लैक स्पाट स्थानों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा, क्रैश बैरियर, हाई मास्ट लाइट, होर्डिंग्स लगाने जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे। जिससे इन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था हो सके व रात में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो एवं आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना जन्य क्षेत्रों से पहले गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण के लिए होर्डिंग्स व साइन बोर्ड प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही यथा स्थानों में स्पीडगन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा सकेगी। आवश्यक स्थानों में पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर, संकेतक, ब्लिंकर भी लगाया जाएगा। साथ ही छोटे मार्गो से मुख्य मार्गो को जोड़ने वाले जंक्शन पाइंट पर रंबल स्ट्रीप भी लगाया जाएगा।

सख्त कार्यवाही करने के निर्देश
कलेक्टर ने एनएच में डीएमएफ से लगने वाले स्पीडगन सीसीटीवी कैमरा जैसे तकनीकी उपकरणों को शासकीय संस्थानों के नजदीक स्थापित करने के लिए कहा। जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने वालों , सिग्नल तोड़ने व ओवर स्पीडिंग करने वालों पर चालान करने के निर्देश दिए साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करने व लाइसेंस निरस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। परसाभाठा चौक में 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाएं

कलेक्टर ने बाल्को द्वारा किये जाने वाले मरम्मत कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए परसाभाठा से बजरंग चौक तक 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में बरसात के दौरान संभव मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.