थलपति विजय की बेवफाई को सुनाते हुए पत्नी ने कोर्ट को ये 5 बातें बताईं, कहा था- मुझे और बच्चों को अपमान मिला

Updated on 07-05-2026 12:00 PM
थलपति विजय इन दिनों तृषा कृष्णन को लेकर काफी खबरों में हैं, जो तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी जीत के बाद उनके घर पहुंची थीं। हालांकि, हम यहां बात कर रहे हैं थलपति विजय की एक्स वाइफ संगीता सोरनलिंगम की, जो उनकी जिंदगी में आईं तो थीं एक फैन बनकर आईं। हालांकि, ये रिश्ता जिस खूबसूरती से शुरू हुआ वक्त के साथ इस प्यार को नजर भी लग गई। 27 साल पुरानी शादी आखिर तलाक तक पहुंच गई। उनकी एक्स वाइफ ने थलपति विजय को बेवफा बताते हुए उन पर कुछ ऐसे आरोप लगाए, जो बेहद हैरान करने वाले थे।

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम उनसे अलग रह रही हैं। शादी और अपने बच्चों में खोई संगीता के लिए जहां विजय उनका प्यार थे। वहीं अब यह 27 साल पुरानी प्रेम कहानी संगीता के तलाक की याचिका के बाद खत्म होने की कगार पर है। कभी थलपति विजय के दिल पर राज करने वालीं संगीता ने तलाक की याचिका के दौरान कानूनी याचिका में अपने वैवाहिक घर में रहने के अधिकार की मांग की। संगीता ने अदालत में अंतरिम राहत की मांग करते हुए याचिका दायर की ताकि कानूनी कार्यवाही के दौरान उन्हें बिना घर के न रहना पड़े।

संगीता को ये डर था कि तलाक की सुनवाई के दौरान वो बेघर हो सकती हैं

एक तरफ जहां कई पब्लिक इवेंट में विजय और तृषा साथ-साथ नजर आए हैं वहीं दूसरी तरफ संगीता को ये डर था कि तलाक की सुनवाई के दौरान वो बेघर हो सकती हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया है कि मौजूदा हाल में भारत में उसका अपना कोई निवास नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने एक उचित पर्मानेंट एलिमनी की भी मांग की। अब बात करते हैं संगीता द्वारा पति पर लगाए उन आरोपों की जिनकी वजह से उनकी शादीशुदा लाइफ तलाक की तबाही तक जा पहुंची।

संगीता को इस कथित रिश्ते के बारे में 2021 में पता चला था

संगीता ने विजय से तलाक के लिए अर्जी तब दाखिल की जब उन्हें विजय की बेवफाई का पता लगा। अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया गया कि विजय का एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध में हैं। याचिका के मुताबिक, संगीता को इस कथित रिश्ते के बारे में 2021 में पता चला था। आइए जानते हैं पत्नी ने एक्टर-राजनेता पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं

1. संगीता ने आरोप लगाया कि 51 साल के विजय का एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। याचिका में दावा किया गया कि संगीता को 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत संबंध (adulterous relationship) में लिप्त थे।
2. उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने का प्रॉमिस भी उनसे किया लेकिन इस आश्वासन के बावजूद, यह बिना किसी पश्चाताप के जारी रहा।

3. पत्नी के आरोप में इस बात का भी दर्द बयां किया गया है कि विजय ने न केवल संगीता को अपने सोशल और पर्सनल लाइफ से अलग कर दिया, बल्कि वह कथित एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्राएं और पब्लिक इवेंट में भाग लेते रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर इस जर्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती थीं। वहीं एक्टर ने न तो इन पोस्ट का खंडन किया है और न ही आपत्ति जताई, जिससे पता लगता है कि उन्होंने इनडायरेक्टली इन्हें सपोर्ट किया है। संगीता ने अपनी याचिका में ये दर्द भी लिखकर बताया है कि ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उन्हें और उनके बच्चों को बार-बार अपमान सहना पड़ा।4. संगीता ने कोर्ट में दायर अपने दुख में इस बात की भी जानकारी दी है कि विजय ने संगीता को पहले से मिली सुविधाओं को वापस ले लिया है। यहां तक कि उनके खुलकर आने-जाने पर भी रोक और फाइनैंशियल प्रतिबंध लगाए हैं।

5. संगीता ने कहा कि 2024 में विजय के लगातार व्यभिचारी आचरण (adulterous conduct- किसी विवाहित व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के अलावा किसी और के साथ स्वेच्छा से बनाए संबंध) और बार-बार सोशल मीडिया पर विवादों ने उन्हें गंभीर मानसिक तकलीफ दी है। उन्होंने कोर्ट को साफ-साफ बताया कि उनकी शादी अब वास्तव में टूट चुकी है और केवल कागजों पर ही कायम है। संगीता की ओर से कहा गया है कि इस रिश्ते को पुनर्जीवित करना असंभव है और इससे उन्हें मानसिक पीड़ा, अपमान, तिरस्कार और कष्ट के अलावा कुछ नहीं मिलता।

एक तमिल बिजनेसमैन की बेटी हैं संगीता

बता दें कि संगीता श्रीलंका के एक तमिल बिजनेसमैन की बेटी हैं जो यूके में रहती थीं। वो विजय की एक समय में जबरदस्त फैन थीं। यूके से चेन्नई पहुंचीं संगीता ने एक्टर से मुलाकात कर उनकी तारीफ करने के बारे में सोचा और उनकी अगली फिल्म के सेट पर पहुंच गईं। यही मुलाकात दोनों की शादी तक जा पहुंची थी। दोनों की शादी 25 अगस्त, 1999 को हुई थी। उनकी शादी बेहद खास थी क्योंकि ये एक फैन और सिलेब्रिटी की शादी थी, जो लोगों के लिए अचरज की वजह भी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका…
 07 May 2026
एक तरफ जहां थलपति विजय ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में ऐतिहासिक जीत पाई और अपने नाम का बिगुल बजा दिया, वहीं दूसरी ओर, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा…
 07 May 2026
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी…
 07 May 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
Advt.