राम मंदिर चंदा चोरी: शेखर सुमन ने BJP सरकार पर कसा तंज, Prakash Raj की छूटी हंसी, लोग बोले- राम नाम का लूट

Updated on 20-06-2026 01:23 PM
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है, वहीं राजनीतिक महकमे में इसको लेकर शोर मचा है। आम जनता भी चढ़ावा चोरी के आरोपों से सकते में है। लगे हाथ दिग्‍गज एक्‍टर और होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने शो 'शेखर टुनाइट' के ताजा एपिसोड में इस पर तंज कसा है। अब उनका 38 सेकेंड का यह वीडियो क्‍लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साउथ सिनेमा से एक्‍टर प्रकाश राज ने भी यह वीडियो शेयर किया है और इस पर हंसता हुआ इमोजी शेयर किया है।

शेखर सुमन अपने शो में राजनीतिक व्‍यंग्‍य के लिए हमेशा से पॉपुलर रहे हैं। नब्‍बे के दशक में सुपरहिट 'मूवर्स एंड शेकर्स' की तर्ज पर उन्‍होंने अब यूट्यूब पर यह नया शो शुरू किया है। शुक्रवार, 19 जून को इसका छठा एपिसोड जारी किया गया है, जिसमें ग‍िप्‍पी ग्रेवाल मेहमान बनकर पहुंचे। शेखर ने अपने खास अंदाज में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चुटकी ली है।

प्रकाश राज ने शेखर सुमन के वीड‍ियों पर क‍िया कमेंट

शो के वायरल क्‍ल‍िप को X पर राइटर राजीव निगम ने री-शेयर किया है, जिसे मूल रूप से कांग्रेस नेता और प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्‍ट किया है। प्रकाश राज ने भी इसे री-पोस्‍ट करते हुए लिखा है- C😂😂😂! लोग उनके तीन हंसने वाले इमोजी को C के बाद HOR यानी CHOR मानकर चल रहे हैं।

शेखर सुमन ने राम मंद‍िर चंदा चोरी पर क्‍या कहा

वीडियो में राम मंदिर चंदा चोरी पर तंज कसते हुए शेखर सुमन कहते हैं, 'अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने की खबर आई। राम के घर चोरी। अरे राम राम। इस बारे में जब हमने भाजपा वालों से पूछा तो एक भाजपाई ने झुंझुला के कहा, 'अरे भाई साहब अयोध्या से हमारी सीट चोरी हो गई है। तुम्हें चढ़ावे की पड़ी है।'

शेखर बोले- अब ट्रस्ट पे ट्रस्ट ही नहीं रहा रे

शेखर सुमन यही नहीं रुके। उन्‍होंने आगे कहा, 'वैसे जब मीडिया ने सरकार के किसी मंत्री से इस चोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट का मामला है। सही कहा मंत्री जी। मामला ट्रस्ट का ही है और वो इतनी बार टूट चुका है कि अब ट्रस्ट पे ट्रस्ट ही नहीं रहा रे।'

यूजर्स बोले- राम नाम का लूट है लूट सको सो लूट

अब प्रकाश राज और राजीव निगम दोनों के पोस्‍ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक ने लिखा है, 'चोर बड़ा होशियार निकला, चौकीदार होते हुए, ताला तोड़कर चंदा ले गया!!' एक अन्‍य ने लिखा है, 'चंदा भगवान के लिए आया। भगवान अभी भी काउंटर पे अपने हिस्से का इंतजार कर रहे हैं।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया है, 'राम नाम का लूट है, लूट सको सो लूट, अंत काल पछताओगे जब प्राण जाएगा छूट।'

राम मंदिर चंदा चोरी मामला क्‍या है?

  • मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ राजनीतिक दलों ने श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर के दान-पात्रों से ₹200 करोड़ से अधिक की राशि के गबन या हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।
  • जांच एजेंसियों ने अभी तक अंतिम आंकड़े की पुष्टि नहीं की गई है।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है और लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में एक SIT का गठन किया है।

चढावा चोरी केस में पुलिस और SIT की जांच में क्‍या हुआ

  • शुरुआती जांच में मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है।
  • पुलिस द्वारा कई कर्मचारियों के घरों से लाखों रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
  • जांच में यह भी सामने आया है कि जो कर्मचारी दान की राशि इकट्ठा करने और जमा करने के काम में लगे थे, उन्होंने मंदिर के वॉल्ट के पास जो सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, वे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इससे मंदिर प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों की मिलीभगत की ओर भी इशारा मिलता है।

राम मंदिर पहुंची SIT टीम, 100 से अध‍िक कर्मचारियों से पूछताछ

  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानराशि गबन मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब अपनी पड़ताल का दायरा बढ़ा दिया है।
  • कथित चढ़ावा चोरी या गबन की जांच के साथ-साथ टीम ने प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी 2024) के बाद मंदिर में हुई नियुक्तियों, प्रशासनिक निर्णयों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा शुरू कर दी है।
  • बीते गुरुवार को चौथे दिन SIT की टीम सुबह 8.30 बजे राम मंदिर पहुंची। बताया जाता है कि वहां चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ हुई।
  • SIT आगे रेडियो प्रचार निरीक्षक अर्जुन सिंह और राम जन्मभूमि चौकी प्रभारी से भी पूछताछ कर सकती है। अर्जुन सिंह करीब 20 साल से राम मंदिर में ड्यूटी कर रहे हैं। वह VIP दर्शन की व्यवस्थाओं से जुड़े रहे हैं।
  • SIT ने 3 दिनों में अब तक करीब 100 कर्मचारियों से पूछताछ की है।
  • व‍िशेष जांच टीम बीते मंदिर ट्रस्‍ट और वहां के प्रशासन से जुड़े 11 महीने के दस्तावेज खंगाल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.