छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर बरसेंगे बादल:बिलासपुर में बाइक समेत नदी में बहे युवक को लोगों ने बचाया

Updated on 22-08-2026 11:53 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक सामान्य से सिर्फ 6% कम बारिश हुई है।

बारिश के बीच बिलासपुर के मल्हार में लीलागर नदी पार करते समय दो युवक बाइक समेत तेज बहाव में फंस गए। मनाडेरा के मोहन लाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट ने लकड़ी की मदद से दोनों को बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से दोनों की जान बच गई। एसएसपी ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं, मनेंद्रगढ़ में जनकपुर के पास गोहड़ारी नदी की करीब 50 साल पुरानी पुलिया तेज बहाव में डैमेज हो गई। खंभे टूटने से पुलिया का करीब 70% हिस्सा खराब हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

आज कई हिस्सों में हल्की, कहीं भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज (शनिवार) प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

अगले दो दिनों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

रायपुर में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

रायपुर में आज (22 अगस्त) गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 21.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रायपुर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद है। मशीन का संचालन करने…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना का नेटवर्क तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर छोड़ने की शर्त इसके रास्ते में बड़ी अड़चन बन गई…
 22 August 2026
रायपुर, राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।…
 22 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 20 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से रात 9…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे से जुड़े पुराने मामलों में फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरपीएफ दुर्ग ने वारंट तामील अभियान के दौरान 19 साल पुराने मामले के आरोपी को सऊदी अरब से…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए लोहा चोरी के मामले में CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20…
 22 August 2026
रायपुर, रायपुर के भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा…
 22 August 2026
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक…
 22 August 2026
नारायणपुर। छत्तीसगढ़  आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन का आयोजन नारायणपुर वनमंडल कार्यालय सभागार…
Advt.