बलौदाबाजार में शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए:48 वाहन जब्त

Updated on 22-08-2026 11:59 AM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 20 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले विशेष चेकिंग अभियान में 48 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर चालकों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अभियान के दौरान पुलिस की कई टीमों ने भारी, चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों की गहन जांच की। ब्रेथ एनालाइजर मशीन का इस्तेमाल कर ड्राइवरों के खून में अल्कोहल की मात्रा मापी गई। पुलिस के अनुसार, सभी 48 चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और उनके वाहन मौके पर ही जब्त कर लिए गए।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि, यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा, "जब्त किए गए सभी 48 वाहनों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही, इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।"

बता दें कि, बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस पिछले कई दिनों से नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरत रही है। पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रायपुर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद है। मशीन का संचालन करने…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना का नेटवर्क तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर छोड़ने की शर्त इसके रास्ते में बड़ी अड़चन बन गई…
 22 August 2026
रायपुर, राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे से जुड़े पुराने मामलों में फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरपीएफ दुर्ग ने वारंट तामील अभियान के दौरान 19 साल पुराने मामले के आरोपी को सऊदी अरब से…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए लोहा चोरी के मामले में CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20…
 22 August 2026
रायपुर, रायपुर के भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा…
 22 August 2026
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब…
 22 August 2026
नारायणपुर। छत्तीसगढ़  आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन का आयोजन नारायणपुर वनमंडल कार्यालय सभागार…
Advt.