19 साल पुराने केस में सऊदी से आया आरोपी गिरफ्तार

Updated on 22-08-2026 11:58 AM
दुर्ग-भिलाई, रेलवे से जुड़े पुराने मामलों में फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरपीएफ दुर्ग ने वारंट तामील अभियान के दौरान 19 साल पुराने मामले के आरोपी को सऊदी अरब से भारत बुलाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 16 साल से सऊदी अरब में रह रहा था। वहीं, 11 साल पुराने रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले में आरोपी को ओडिशा के केंदुझर से गिरफ्तार किया गया है। पिछले एक साल में आरपीएफ दुर्ग करीब 30 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।

2007 के केस में 2012 में जारी हुआ था स्थायी वारंट 

मामला साल 2007 का है। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में तहत रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(अ) में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में भिलाई के वीर नारायण नगर निवासी समीम खान आरोपी था। उसका स्थायी पता निजामपुर, जिला सिवान, बिहार बताया गया है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ साल 2012 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद से RPF लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। वारंट तामील अभियान के तहत आरपीएफ दुर्ग की टीम आरोपी के स्थायी पते पर पहुंची। टीम में सउनि निरंजन, प्रधान आरक्षक बी. राजोरिया और आरक्षक एस.आर. मीना शामिल थे।

घर पहुंची टीम तो पता चला- 2010 से सऊदी अरब में रह रहा

निजामपुर में आरोपी के परिवार से पूछताछ करने पर पता चला कि समीम खान साल 2010 से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है। यानी जिस मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था, उस समय से काफी समय बाद तक वह विदेश में रहा। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी के परिवार और उससे लगातार संपर्क किया। उसे भारत आकर कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने और सरेंडर करने के लिए समझाया गया। आखिरकार आरोपी सऊदी अरब से भारत आया और RPF पोस्ट दुर्ग में पहुंचकर सरेंडर किया। आरपीएफ के मुताबिक आरोपी ने वारंट में दर्ज नाम और पता अपना ही होना स्वीकार किया। इसके बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई और उसे विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर के सामने पेश किया गया।

11 साल पुराने केस में ओडिशा से गिरफ्तारी 

आरपीएफ दुर्ग की टीम ने 20 अगस्त को एक और पुराने मामले में कार्रवाई की। रेलवे संपत्ति चोरी से जुड़े करीब 11 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को ओडिशा के केंदुझर से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भी न्यायालय के सामने पेश किया गया।

एक साल में करीब 30 वारंटियों तक पहुंची RPF

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, वारंट तामील अभियान के तहत पिछले एक साल में करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने मामलों में भी कार्रवाई जारी रहेगी और लंबे समय से फरार आरोपियों को तलाशकर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रायपुर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद है। मशीन का संचालन करने…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना का नेटवर्क तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर छोड़ने की शर्त इसके रास्ते में बड़ी अड़चन बन गई…
 22 August 2026
रायपुर, राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।…
 22 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 20 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से रात 9…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए लोहा चोरी के मामले में CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20…
 22 August 2026
रायपुर, रायपुर के भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा…
 22 August 2026
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब…
 22 August 2026
नारायणपुर। छत्तीसगढ़  आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन का आयोजन नारायणपुर वनमंडल कार्यालय सभागार…
Advt.