अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने पर धरना-उपवास

Updated on 24-01-2026 09:05 PM
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमले का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास और धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में यह उपवास-धरना रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के कथित अपमान, साधु-संतों पर दमनात्मक कार्रवाई और काशी के मणिकर्णिका घाट जैसे पवित्र स्थलों को तोड़े जाने के प्रयासों के विरोध में भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की।

शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांगने का आरोप

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि हजारों वर्षों से सनातन परंपराओं में जगतगुरु शंकराचार्य की मान्यता स्वतः सिद्ध रही है, लेकिन आज उनसे प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में जगतगुरु शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया, जो सनातन परंपराओं के विरुद्ध है।

पटवारी ने कहा कि भारत के इतिहास में कभी किसी ने शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने का दुस्साहस नहीं किया, लेकिन हिंदू हितों की बात करने वाली भाजपा सरकार ने ऐसा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस सनातन परंपरा में विविधता ही भारत की ताकत रही है, उसी परंपरा में शंकराचार्य को गंगा स्नान से क्यों रोका गया।

“यह राजनीतिक नहीं, आस्था का विषय”

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारत की अस्मिता और सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने साधु-संतों और बटुकों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ शारीरिक और मानसिक पीड़ा पहुंचाने वाले कृत्यों के दृश्य सामने आए हैं।

पटवारी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए भले ही दोषियों को सजा न मिले, लेकिन उन्हें अपने कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी सनातन मानने वालों और देशवासियों से इस मुद्दे को गंभीरता से समझने की अपील की।

भाजपा सरकार की निंदा

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर धर्म का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे लोगों का चेहरा जनता के सामने बेनकाब होगा। जीतू पटवारी ने इस पूरे प्रकरण को भारत की आस्था और सम्मान से जुड़ा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.