'मैट्रिक्स 4' में कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी प्रियंका

Updated on 11-07-2020 06:56 PM
मुंबई। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब कियानू रीव्स की फेमस 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में कैरी-ऐन मोस, यह्या अब्दुल मतीन-2 और नील प्रैट्रिक हैरिस भी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी। इससे पहले फिल्म का प्रॉडक्शन सैन फ्रैन्सिसको में चल रहा था जो लॉकडाउन से पहले ही पूरा कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऐक्शन सीन करने के लिए कलाकारों को कई हफ्तों की ट्रेनिंग दी गई है। इससे पहले 'मैट्रिक्स 4' के बारे में कियानू रीव्स ने बताया था कि फिल्म की बेहतरीन कहानी के कारण उन्होंने अपना फेमस नियो का किरदार एक बार फिर निभाने का फैसला किया था। बता दें कि इस सीरीज की पहली फिल्म साल 1999 में आई थी और काफी सफल रही थी। 'मैट्रिक्स 4' साल 2022 में 1 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। वहीं, वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा पिछली बार बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इसके अलावा प्रियंका अभी प्रियंका राजकुमार राव के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
टीवीके नेता और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय के मदुरै एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके एक बॉडीगार्ड ने अचानक बंदूक निकाल ली। एक फैन से…
 06 May 2025
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्स हैंडल पर एक वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 184.9K व्यूज…
 06 May 2025
सिंगर सोनू निगम बीते कुछ समय से बेंगलुरु कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में हैं। वहां उन्होंने जो भी बयान दिया, उसके बाद बवाल मच गया है। अब तो कर्नाटक फिल्म…
 06 May 2025
मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज होने के बाद 'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और एक्टर एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के…
 29 April 2025
अंकिता लोखंडे तो टीवी की जानी-मानी स्टार हैं हीं। फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब उनके पति विक्की जैन, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। कोयला की खदान…
 29 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां हर हिंदुस्‍तानी के खून में उबाल है, वहीं पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान के दहशत का यह खेल अब उस पर भारी पड़ रहा…
 29 April 2025
जूनियर एनटीआर और KGF फेम डायरेक्‍टर प्रशांत नील की फिल्म का टाइटल भले ही अभी तक तय नहीं हुआ हो, लेकिन NTRNeel की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।…
 29 April 2025
बॉलिवुड को 'यायी रे, यारी रे' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' और 'जुम्मे की रात' तक जैसे अनेकों डांस नंबर्स से समृद्ध करने वाले कोरियोग्राफर-डायरेक्टर अहमद खान तमाम सुपरस्टार्स को…
 29 April 2025
मौनी रॉय जितनी कमाल की एक्टिंग करती हैं, उतनी ही दमदार डांसर भी हैं। वह कई फिल्मों और डांस शोज से लेकर रियलिटी शोज में अपने डांस का जलवा दिखा…
Advt.