थलपति विजय का लड़की के कंधे पर हाथ रखने वाला वीडियो वायरल, लोग दे रहे ताने, मगर फैन ने बता दी सच्चाई
Updated on
06-05-2025 11:47 AM
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्स हैंडल पर एक वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 184.9K व्यूज मिल चुके हैं। इस पर एक्टर को लोग खरीखोटी सुना रहे हैं। क्योंकि वह एक फीमेल स्टूडेंट के कंधे पर हाथ रख देते हैं। और बाद में वह छात्रा उन्हें हटाने के लिए बोलती है। इसी पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
किसी इवेंट में थलपति विजय पहुंचे थे। वीडियो कितना पुराना है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन ये वीडियो असली है या नकली, ये जरूर पता चल गया। इसमें वह एक छात्रा को सम्मानित करते हुए शॉल पहनाते हैं और फिर उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे सर्टिफिकेट देकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज करते हैं। हालांकि इस दौरान वह लड़की एक्टर से कुछ कहती है और उनका हाथ पकड़कर अपने कंधे से हटा देती है। अब इसी को लोगों ने वायरल किया और तरह-तरह की बातें कीं।
थलपति विजय के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, 'किसी को सम्मान देना ना सिर्फ शॉल ओढ़ाना है बल्कि उसके साथ इज्जत से पेश आना भी। बिना इजाजत के आप कैसे किसी लड़की के कंधे पर हाथ रख सकते हैं, भले ही आप थालापति ही क्यों ना हो!' एक ने लिखा, 'वह पल जब एक छात्र ने क्रिप्टो विजय को असली जगह दिखाई।' एक ने लिखा, 'मौके का फायदा उठाना बंद करो भाई।' एक ने लिखा, 'कंधे पर हाथ रखना भरोसे का भी प्रतीक माना जाता है, लेकिन व्यक्ति के असहज होने का भी ध्यान रखना चाहिए, शायद मीडिया की वजह उनका इसपर ध्यान नहीं गया होगा।'
थलपति विजय का वीडियो नकली है
हालांकि ये वायरल वीडियो एडिटेड है। पूरी क्लिप में दिख रहा है कि छात्रा ने शॉल तो एक्टर थलपति विजय से ले ली है और उनके हाथ में हाथ डालकर बाद में पोज दे रही है। यह वीडियो 2024 का है जब तमिल अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु के कक्षा 10 और 12 के टॉपर्स को सम्मानित किया था। उन्होंने 28 जून, 2024 को चेन्नई में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के दूसरे एनुअल 'एजुकेशन अवॉर्ड सेरेमनी' में छात्रों से मुलाकात की, जिसकी स्थापना 10 जून, 2024 को हुई थी।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…