मदरसे में गीता, उर्दू और कुरान पर सियासी बहस:विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- जब उर्दू पढ़ाई जा सकती है तो गीता पर आपत्ति क्यों

Updated on 28-01-2026 02:27 PM
भोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह द्वारा मदरसों में नैतिक शिक्षा के रूप में गीता पढ़ाने के विचार को राजनीतिक समर्थन मिलना शुरू हो गया है। भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पहल का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि गीता विश्व में मानवता की रक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा देने वाला दर्शन है। गीता से आत्मबल मिलता है, सामाजिक समरसता का ज्ञान प्राप्त होता है और अन्याय व अपराध के खिलाफ संघर्ष करने की प्रवृत्ति विकसित होती है।

उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि जब मदरसों में हिंदू बच्चों को बुलाकर उर्दू पढ़ाई जा सकती है, तो गीता पढ़ने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए। उनके मुताबिक, गीता किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक ग्रंथ है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गीता सबको पढ़नी चाहिए और गीता सबको पढ़ाई भी जानी चाहिए। यह ग्रंथ कर्तव्य, कर्म और नैतिकता का संदेश देता है, जो आज के समय में हर नागरिक के लिए जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.