नारी शक्तियों ने किया पौधा रोपण

Updated on 12-07-2024 06:08 PM

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में सोनहत विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में आयोजित जल शक्ति से नारी शक्ति का शुभारंभ किया गया। महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करते हुए लंगेह ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में माँ के नाम एक पेड़ योजना के तहत उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के हाथों फलदार पौधा रोपण कराया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जल शक्ति और नारी शक्ति एक सिक्के के दो पहलू हैं। पानी का सही उपयोग, उसकी संरक्षण, उपयोगिता और नई पीढ़ी के लिए पानी की महत्ता को महिलाएं ही बेहतर समझती हैं क्योंकि सुबह से लेकर देर रात तक और रसोई से लेकर खेती तक पानी का उपयोग करती हैं। लंगेह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए घर में सभी सदस्यों को जागरूक करना होगा। नल चालू करने के बाद उसे बंद करना नहीं भूलना चाहिए, जितनी पानी की जरूरत हो उतना ही उपयोग करें।


उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना, महतारी वन्दन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुपोषण सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को घर-घर पम्पलेट देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक ग्रामीण महिला ने जल की महत्ता और पेड़ की उपयोगिता के बारे में आम लोगों को शपथ दिलाई।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने पानी की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पानी की उपयोगिता और महत्व को समझना होगा। इसलिए पानी और पेड़ को बचाने के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी।


जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार खलको ने बताया कि मैदानी स्तर के सभी अमलो को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थी महिलाओं, महिला समूहों, महिलाओं एवं किशोरियों को शामिल करते हुए जल संरक्षण व स्वच्छता का महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि जायसवाल ने जानकारी दी कि जिले के सभी 655 आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 हजार से अधिक पौधा रोपण किया जा रहा है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार राजवाड़े, घुघरा सरपंच कपिल देव सोनपाकर, उपसरपंच राजाराम राजवाड़े बीडीसी रामप्रताप मरावी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.