घटने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमत! जनवरी के बाद सबसे कम हुआ कच्चे तेल का रेट

Updated on 05-09-2024 11:43 AM
नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए गुड न्यूज है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में जल्दी ही कटौती हो सकती है। इसकी वजह यह है कि कच्चे तेल की कीमत जनवरी के बाद से सबसे कम स्तर पर आ गई हैं। इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है और पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की गुंजाइश बन गई है। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमत से राहत मिल सकती है। अभी देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है जबकि डीजल भी 90 रुपये के आसपास है।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत का भारत की कच्चे तेल की खरीद लागत पर असर पड़ता है। बुधवार को इसकी कीमत 73.58 डॉलर प्रति बैरल रह गई। मंगलवार को इसकी कीमत में 5% की गिरावट आई और यह इस साल के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंच गया। खासकर चीन में मांग में सुस्ती को लेकर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि लीबिया की सप्लाई मार्केट में वापसी, ओपेक+ ग्रुप के अक्टूबर से स्वैच्छिक उत्पादन कटौती को वापस लेने और ग्रुप के बाहर के स्रोतों से उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण अधिक आपूर्ति की संभावना तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है।

बढ़ गया मार्जिन


तेल की कीमतों में लगातार गिरावट ने फ्यूल रिटेलर खासकर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मार्जिन बढ़ा दिया है। घरेलू बाजार में इन कंपनियों की 90% हिस्सेदारी है। सरकार ने आम चुनाव से ठीक पहले 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। यह मई 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में पहली कटौती थी। अप्रैल में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि इस कटौती के बावजूद सरकारी कंपनियों ने अप्रैल में 2 रुपये प्रति लीटर से अधिक का मार्जिन कमाया। तब भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की एवरेज कीमत $89.44 प्रति बैरल थी। अब तक यह और बढ़ गया होगा क्योंकि सितंबर में इसका एवरेज $76 था।

लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती करेगी या नहीं। वित्तीय सेवा कंपनी यूबीएस ने तेल बाजार में कम आपूर्ति रहने पर दांव लगाया है। उसका कहना है कि निकट भविष्य में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। गोल्डमैन सैश ने भी इसके $70-85 प्रति बैरल बने रहने का अनुमान लगाया है। यदि मौजूदा कम कीमतें लंबे समय तक नहीं टिकती हैं और 85 डॉलर पर स्थिर हो जाती हैं तो भी सरकार आरामदायक स्थिति में होगी। इससे वह सरकारी रिटेलर्स को पेट्रोल-डीजल की कीमत स्वैच्छिक रूप से स्थिर रखने के लिए कह सकती है।

क्यों नहीं बढ़ाई कीमत


पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर हाल ही में एक पोस्ट में कहा था कि पूरी दुनिया पिछले तीन साल के दौरान 40-70% फ्यूल इन्फ्लेशन का सामना कर रही थी लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई। पीएम नरेंद्र मोदी नहीं चाहते थे कि हमारे लोगों खासकर गरीबों पर बढ़ोतरी का कोई असर हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
Advt.