शिविर में पीएम आवास, पट्टा सहित कई आवेदन लेकर पहुंचे लोग...

Updated on 29-07-2024 05:03 PM

सुकमा। नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त तक नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर हरिस.एस के निर्देशन में रविवार को वार्ड क्रमांक देवी चौक सुकमा में वार्ड क्रमांक 04, 05, 06 एवं 07  और दोरनापल में वार्ड क्रमांक 02 में जन समस्या निवारण पखवाड़ा (शिविर) आयोजित किया गया।

रविवार को नगर पालिका परिषद सुकमा में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का देवी चौक सुकमा में शिविर आयोजित कर शुभारंभ किया गया। नगर पालिक परिषद सुकमा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में  जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा हेतु आवेदन सहित  विभिन्न मांगो से संबंधित आवेदन है, जिनका निराकरण यथाशीघ्र  किया जाना है। इस दौरान स्थानीय नागरिक समस्याओं यथा डोर टू डोर करचा कलेक्शन, पेयजल, लाइट, सड़क, नाली, मरम्मत, निमार्ण कार्य, आवास संबंधी आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संपत्तिकर, नामांतरण, भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरण तथा कई विविध छोट-छोटे कार्य होते है, जिनका निराकरण शीघ्र किया जाएगा।



इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुकमा सूरज कश्यप, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, सीएमओ एचआर गोंदे, राजस्व निरीक्षक तहसील सुकमा, पटवारी सुकमा, सहित जनप्रतिनिधि विश्वराज सिंह चौहान, रामसुख यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 04, श्रीमती लालम्मा पुजारी पार्षद वार्ड क्रमांक 05, दीपक नेताम पार्षद वार्ड क्रमांक 09, श्रीमती चन्द्रिका गुप्ता पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सहित अन्य उपस्थित थे।


इसी तरह दोरनापाल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 (दुर्गा नगर वार्ड ) में जन समस्या निवारण शिविर (पखवाड़ा) का आयोजन किया गया में आयोजित शिविर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा हेतु आवेदन सहित आवेदन विभिन्न मांगो से संबंधित है, जिनका निराकरण यथाशीघ्र किया जाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.