शक्ति प्रदर्शन से होती है जनता को परेशानी...

Updated on 25-07-2024 05:05 PM

राजनीतिक दल चुनाव हार जाते हैं तो जनता उनको सत्ता न सौंपकर किसी एक दल को सत्ता सौंप देती है तो कायदे से जनता ने उनको विपक्ष का काम करने को कहा तो वही करना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि जिसे जनता सत्ता के लायक नहीं समझती है, वह सरकार से खुद को हर तरह से लायक साबित करने जुट जाता है। उसके लिए सबसे आसान होता है कि सरकार को हर क्षेत्र में फेल बताना।रोज बयान जारी करना होता है, सरकार इस क्षेत्र में फेल है, सरकार उस क्षेत्र में फेल है। इसके लिए वह कोई रचनात्मक काम नहीं करता है। ऐसा काम भी नहीं करता है जो जनता को अच्छा लगे। इसके लिए वह रोज बयान जारी करने के साथ ही हर तीन चार माह में शक्तिप्रदर्शन करता है। यह जानते हुए भी शक्ति प्रदर्शन करता है कि उससे न तो राज्य को फायदा होना है और न ही जनता को कोई फायदा होना है।शक्ति प्रदर्शन से जनता को कई दिन तक परेशानी होती है।

अगर राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा हो तो विपक्ष की कोशिश तो यही होती है कि विधानसभा घेराव कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाए। ऐसा नहीं है कि विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है। विधानसभा सत्र चल रहा है तो हर मुद्दे पर विपक्ष अपनेी शक्ति का प्रदर्शन विधानसभा में कर सकता है। विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन में वह मजा कहां होता है, जो सड़क पर हजारों लोगों की भीड़ के बीच होता है। ज्यादा भीड़ होती है तो नेताओं को लगता है कि वह वाकई बड़े नेता हैं। पुलिस के साथ घक्ता मुक्की,जोर आजमाइश होने पर ही ऐसा लगता है कि पार्टी के लोगों ने जनता के लिए संघर्ष किया है।जो नेता घायल हो जातै है, उनकी तस्वीरें दूसरे दिन छपती है. यह सबूत होती है कि फलाने नेता ने जनता के लिए अपना खून बहाया था। पार्टी के लिए कितना बड़ा काम किया था। घायल नेताओं की तस्वीर उनके लिए मेडल की तरह होती है।

कोई राजनीतिक दल विधानसभा घेराव करने की घोषणा करता है तो उसके साथ ही पुलिस की तैयारी भी शुरू हो जाती है। राजनीतिक दल जितना बडा होता है, उसके कार्यक्रम में उतनी ही ज्यादा भीड़ जुटती है, इसलिए पुलिस को दल को देखकर अपनी तैयारी करनी पड़ती है। बड़ा राजनीतिक दल है सड़क को एक दो दिन पहले बंद कर दिया जाता है।इससे हजारों लोगों को परेशानी होती है तो होती रहे। विधानसभा घेराव करने वालो को कोई खास फर्क नहीं पड़ता है.। ज्यादा हुआ तो घेराव करने वाले दल का कोई बड़ा नेता यह बयान दे देगा कि हम नहीं चाहते हैं कि हमारे कार्यक्रम से जनता को परेशानी हो। सरकार ने तो हमे मजबूर कर दिया है घेराव करने के लिए। यानी घेराव कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों को हुई परेशानी के लिए राजनीतिक दल नहीं सरकार जिम्मेदार है।

धरना प्रदर्शन करने वाले,आदोंलन करने वाले सभी राजनीतिक दल जानते है, सभी संगठन भी जानते हैं कि इससे जनता को बहुत परेशानी होती है। लेकिन वह ऐसा कोई रास्ता नहीं निकालते हैं जिससे वह धरना प्रदर्शन भी करे और जनता को कोई परेशानी न हो।कांग्रेस ने २४ जुलाई को विधानसभा को घेराव किया तो शहर की एक सड़क को बंद किया गया। इससे १४ वार्डों की सड़कों व गलियों में जाम लगा रहा। लोग अपने घरों से नहीं निकल सके। ठेला खोमचेवालों को एक दो दिन कमाई नहीं हुई।घेराव को लेकर कांग्रेस नेता का बयान पेपर में पढ़ने को मिला कि लोगों के लिए न्याय मांगने और सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस को विधानसभा का घेराव करना पड़ा।यह बयान पढ़कर जाम से परेशान लोगों ने जरूर यह कहा होगा। हमारे लिए न्याय इस तरह मत मांगो कि हमें परेशानी हो। हमारे लिए न्याय मांगना है तो इस तरह मांगो कि हमें कोई परेशानी न हो।यह किसी एक राजनीतिक दल की बात नहीं है, सभी राजनीतिक दल विपक्ष में रहने पर यही करते हैं। पता नहीं राजनीतिक दलों को कब यह बात समझ में आएगी कि जनता को परेशान कर जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.