पाकिस्तान ने PoK में कर्फ्यू लगाया: प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती का किया विरोध

Updated on 11-05-2024 12:43 PM

PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के मीरपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया।

लोग कर्फ्यू का विरोध कर रहे हैं। PoK के मीरपुर में पुलिस ने स्कूली छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें कई स्टूडेंट घायल हो गए। इसके जवाब में पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में लोग 11 मई को विधान सभा के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

PoK की सबसे बड़ी पार्टी यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने प्रदर्शन में हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। पार्टी ने कहा कि पुलिस और सेना ने मिलकर गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी हैं। UKPNP के लीडर शौकत अली कश्मीरी और नासिर अजीज खान ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की। UKPNP ने संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संस्था से बिना देर करें हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने कहा- PoK में ​​मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा
PoK में खराब स्थिति को लेकर खुद पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने ये बात मानी है कि वहां लगातार मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। पिछले महीने भी लोगों ने बढ़ती महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया था।

लोगों कई जगह पर पुलिस के खिलाफ सड़कों पर निकले और जमकर नारेबाजी की। वहां एक किलो आटा 800 पाकिस्तानी रुपए में मिल रहा है। जबकि, पहले ये 230 रुपए हुआ करता था। वहां एक रोटी की कीमत 25 रुपए पहुंच गई है।

पाकिस्तान की तंगहाली...
देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस समय 8 बिलियन डॉलर है, जो करीब डेढ़ महीने तक के सामानों के आयात जितना है। देश के पास कम से कम 3 महीने के सामान के आयात जितना पैसा होना चाहिए।

2024 में पाकिस्तान की GDP महज 2.1% की दर से बढ़ने की संभावना है। फिलहाल एक डॉलर की कीमत 276 पाकिस्तानी रुपए के बराबर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
 09 March 2026
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने…
 09 March 2026
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति…
 09 March 2026
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के…
 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
Advt.