ना घर, ना खाने को कुछ! आमिर खान का सौतेला भाई बदहाल, पूर्व पत्नी ईवा ग्रोवर बोलीं- महाकाल उन्‍हें शांति दें

Updated on 22-07-2026 02:52 PM
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में बात की है। ईवा ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हैदर, आमिर के पिता की दूसरी पत्नी शहनाज के बेटे हैं। शहनाज पहले से तलाकशुदा थीं और हैदर पहले पति के बेटे थे, जिन्हें आमिर के पिता ने अपना नाम दिया था। ईवा ने बताया था कि शादी के तीन दिन बाद से ही हैदर ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया था। यहां तक कि सुहागरात के बीच भी वह हिंसक हो गए थे। बाद में ईवा का हैदर अली खान से तलाक हो गया था। लेकिन अब हैदर बहुत बुरी हालत में हैं। इतनी बुरी कि ईवा ग्रोवर ने भगवान से उनकी 'मौत' की दुआ मांगी और कहा कि जब उनका खत्म होने का वक्त आए, तो शांति मिल जाए।

ईवा ग्रोवर ने बताया कि उनके पूर्व पति के पास न तो रहने को घर है और ना ही खाने को खाना। वह कभी सिग्नल पर रहते हैं, तो कभी कोई दोस्त सहारा दे देता है। और तो और हैदर ऐसे लोगों की संगत में हैं, जो रोज उन्हें देसी दारू पिलाते हैं।

ईवा ग्रोवर ने बताई पूर्व पति की हालत- वो रास्ते पर है, संभालने को कोई नहीं

ईवा ग्रोवर ने पूर्व पति हैदर की हालत के बारे में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया, 'आज हैदर की हालत अच्छी नहीं है। जैसे कर्मा बोलते हैं...हैदर का कोई घर नहीं है। मेरी बेटी अपनी बुआ के साथ रह रही है। हैदर रास्ते पर है, जो मैंने सुना है। खाने को खाना नहीं है। वो कभी सिग्नल पे, कभी चॉल में, कभी किसी फ्रेंड ने हेल्प कर दी, कभी किसी ने हेल्प कर दी। मुझे दुख होता है, तकलीफ होती है। उन्होंने मेरे साथ जो किया, सो किया, लेकिन एक इंसानियत के तौर पर वो मेरे शौहर रहे हैं। वो ऐसे लोगों के साथ हैं, जो उन्हें पूरा दिन देसी पिलाते रहते हैं। वो उसी पर जी रहे हैं, लेकिन कोई उनको संभालने वाला नहीं है।'

'महादेव से दुआ मांगती हूं जब भी खत्म होने का वक्त आए, उनको शांति मिले'

ईवा ग्रोवर की मानें तो हैदर को यह तक पता नहीं होता कि वह कहां नहा रहे हैं और कहां किस हालत में क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व पति बहुत भुगत चुके हैं और अब बस भगवान उन्हें शांति दे दें। वह बोलीं, 'उनको पता ही नहीं है कि उन्होंने क्या पहना हुआ है, कहां नहा रहे हैं, कहां कर रहे हैं...ये मैंने लेटेस्ट सुना है। मैं सिर्फ इतनी दुआ करती हैं, सिर्फ महादेव से इतना मांगती हूं कि उनको शांति तो मिल जाए। उनका जब भी खत्म होने का वक्त आए, उनको शांति मिल जाए। अब बहुत हुआ। उन्होंने कर्म भुगते हैं यहां पे। वो बहुत भुगत रहे हैं, जहां भी हैं। महाकाल किसी को भी नहीं छोड़ते, और वो बहुत भुगत रहे हैं।'

शादी के तीसरे दिन संबंध बनाने के दौरान मारपीट की

ईवा ग्रोवर ने बताया था कि हैदर अली खान ने उनसे मुलाकात के 19 दिन बाद ही प्रपोज कर दिया था और फिर शादी कर ली थी। लेकिन शादी के तीसरे दिन जाकर पता चला कि हैदर को schizophrenia है, जिसमें वह ऐसी चीजें सुनने और देखने लगे थे, जो वास्तव में होती नहीं थीं। वह बोलीं, 'मारना शुरू कर दिया, फिजिकली एब्यूज करना शुरू कर दिया। तब तो मुझे समझ नहीं आया कि ये क्यूं? और फिर इंटिमेट मोमेंट के दौरान वह एकदम ठीक थे, फिर अचानक ही मारना शुरू कर दिया।'

मारने में प्लेजर मिलता था, जो बढ़ता ही चला गया

ईवा बोलीं, 'सीजोफ्रेनिया उन्हें पहले से ही था, लेकिन हिंसा और मारपीट बढ़ती चली गई। मारपीट कर उन्हें प्लेजर मिलता था, जो उनमें पहले से था, पर शादी से पहले मुझे पता नहीं था। लेकिन शादी के तीसरे दिन इंटिमेट होने के दौरान वो पता चलने लगा और फिर वो बढ़ने लगा और बढ़ने लगा। मुझे लगने लगा कि मुझमें कोई कमी है।'

5 साल तक झेला एब्यूज, फिर तलाक

ईवा ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने शादी में बहुत एब्यूज और मारपीट झेली और सोचा कि सब ठीक हो जाएगा। यही सोचकर वह शादी में पांच साल तक रहीं, लेकिन फिर तलाक ले लिया। ईवा ने फिर शादी नहीं की और अब करियर पर ही फोकस कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान संग 'रेडी' से लेकर 'यारा सिली सिली' और 'माई फ्रेंड गणेशा 3' जैसी फिल्में भी कीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
Advt.