आज से फिर गिरेगा रात का तापमान, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Updated on 24-01-2026 09:03 PM

भोपाल: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बादल छाने के कारण पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। उधर शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार को रात का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से एक बार फिर रात के तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह है मौसम कि स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान एवं उसके आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है। इस मौसम प्रणाली से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी वहीद खान ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ गया है। इस वजह से शनिवार से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.