ठगी का नया पैंतरा: आप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तहत होगी कार्रवाई

Updated on 01-08-2024 05:26 PM

रायपुर। एक ई-मेल ने कई लोगों की नींद उड़ा रखी है। लोगों तक दिल्ली पुलिस के नाम से नोटिस भेजा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि सर्विलांस यूनिट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को वायरल करते हुए ट्रेस किया है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर संपर्क करने को कहा जाता है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 24 घंटे के भीतर बाहर भी सेटलमेंट कर सकते हैं। दरअसल, ठग अब नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इसकी शिकायत साइबर सेल में पहुंची है। पुलिस ने नोटिस की पड़ताल की तो वह फर्जी निकला।
ऐसे होता है फेक नोटिस

एक व्यक्ति के नाम की फेक आईडी से नोटिस भेजा जाता है। इसमें सीबीआई, साइबर सेल इंडिया और भारत सरकार का लोगो होता है। फर्जी ई-मेल के माध्यम से लोगों को कहा जाता है कि आपने नाबालिग बच्चे की तस्वीर वायरल की है। पॉक्सो एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है।
साथ ही कहा जाता है कि मामला दर्ज करने से पहले हमने निजी तौर पर आपसे संपर्क करने का निर्णय लिया। आप 24 घंटे के अंदर जवाब दें। नहीं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। इस तरह साइबर अपराधी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर लोगों से पैसे मांगने की धमकी दे रहे हैं।

केस 01

रायपुर के अभिषेक बघेल ने बताया कि उनकी कंपनी के मेल आईडी में चाइल्ड फोर्नोग्राफी को लेकर मेल किया है। उन्हें iib-interpol @ fuenterrobles.es मेल आइडी से मेल किया गया। उसमें एक लेटर भी था, जिसमें लिखा गया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के केस में फंस रहे हैं। इस तरह एक सप्ताह में उनके पास अलग-अलग आइडी से दो मेल किए गए। हालांकि उन्होंने जब साइबर एक्सपर्ट से बात की तो पता चला कि फर्जी लेटर है।

केस 02

व्यापारी नितिन वर्मा ने बताया कि उनके पास मेल किया गया। मेल को पढ़ने के बाद वह घबरा गए। इसके बाद उन्होंने पूर फोन चेक किया। मेल पर ही जवाब देने और मामला सेटल करने कहा गया। हालांकि दुबारा किसी का फोन मैसेज नहीं अया।

इस तरह से करें बचाव

- अनजान ई-मेल को इग्नोर करें, जरूरत हो तो संबंधित विभाग से वेरिफाई करें।

- फोन पर बात करते समय अपनी निजी जानकारी देने से बचें।

- फ्राड होने पर अपने पास के साइबर पुलिस स्टेशन को शिकायत करें।

- 1930 या www.cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट करें।

सीधे पुलिस करती है कार्रवाई

- चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस हेड क्वार्टर और साइबर सेल को मैसेज जाता है। जहां से यह अपलोड किया जाता है उसकी पूरी जानकारी रहती है। इसके बाद संबंधित पुलिस थाने में भेजा जाता है और पुलिस गिरफ्तार करती है।

रायपुर रेंज साइबर प्रभारी मनोज नायक ने कहा, साइबर अपराधियों के इस नए हथकंडे से लोगों को पहले भी जागरूक किया गया है। पुलिस की तरफ से ऐसा कोई नोटिस किसी को भी नहीं भेजा जाता है। यह लीगल नोटिस फेक होते हैं। फेक नोटिस से डरें नहीं। न ही आनलाइन पैसे ट्रांसफर करें। मुमकिन हो तो अपने कंप्यूटर, लैपटाप को एंटीवायरस से क्लीन करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.