शायराना अंदाज में सांसद संतोष पांडेय ने राहुल-अखिलेश पर बोला हमला

Updated on 02-07-2024 05:27 PM

रायपुर। सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में शायराना अंदाज अपनाते हुए कहा, "जरा सा कुदरत ने नवाजा, आके बैठे हो फलसफे में। तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है।"
सांसद पांडेय ने अपने संबोधन में राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, ‘महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे।' इसके चलते भगवान शंकर का नाम और छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।"

राहुल गांधी के भाषण का उल्लेख करते हुए सांसद पांडेय ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया और सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस सालों में कई असंभव लगने वाले काम पूरे किए हैं और आगे भी ऐसे कई काम पूरे करेगी।
सांसद पांडेय ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि ‘विपक्ष के खून में गंदी राजनीति है। उन्होंने भारतीय कोविड टीकों और सेंट्रल विस्टा के निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस वाले केवल गरीबों की चर्चा करते रहे लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और अंत्योदय के लिए काम किया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.