सांसद-विधायक, आईजी-एसपी ने बीजापुर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Updated on 18-07-2024 04:54 PM

जगदलपुर। शहर के पुलिस लाइन में बीजापुर जिले में शहीद हुए दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के अधिकारी, शहीद के परिजन और पुलिस विभाग के अधिकारी-जवान ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के उपरांत शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उपस्थित सांसद, विधायक सहित अधिकारियों ने कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किए।

ज्ञात हो कि जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी नंबर 02 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर  16 जुलाई 2024 को संयुक्त अभियान पर उक्त जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की टीमों को विशेष अभियान में गई थी। अभियान  के दौरान 17 जुलाई के रात्रि 10 बजे थाना तर्रेम एरिया में  मंडीमरका  के जंगलों में आईईडी  विस्फोट से एसटीएफ बल के 02 जवान आरक्षक सत्तेर सिंह निवासी ग्राम बम्हनी, बाकुलवाही जिला नारायणपुर और आरक्षक भरत लाल साहू, निवासी लक्ष्मीनगर मोवा जिला रायपुर शहीद हो गए। इसके अलावा 04 जवान प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम नाग, आरक्षक संजय मंडावी, आरक्षक कोमल यादव, आरक्षक सियाराम शोरी घायल हो गये है।  घायल जवानों का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.