विधायक लहरे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठीं
Updated on
05-07-2024 04:55 PM
बिलाईगढ़ । 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत भटगांव में नगर बन्द व चक्काजाम का आहवान किया गया। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक कविता प्राण लहरे भी कार्यक्रम में शामिल हुई और नगर पंचायत द्वारा की जा रही मनमानी व भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल प्रदर्शन पर बैठ गई।वहीं विधायक कविता प्राण लहरे ने मीडिया को बताया की नगर पंचायत अधिकारी लगातार मनमानी कर रही हैं। नगर में भ्रष्टाचार बढ़ गया है इसलिए आज वो रोड पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। आगे विधायक ने कहाकि उनकी दो प्रमुख मांगे है। पहला जो व्यवसायिक परिसर की नीलामी हुई हैं उन्हें निरस्त करें और दोबारा विधिवत नीलामी की जाए। दूसरी मांग जो व्यवसायिक परिसर का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है उसको पुनः जवाहर लाल नेहरू जी के नाम पर रखा जाए।वहीं दूसरी प्रदर्शन को देखते हुए बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी स्निग्धा तिवारी भी मौके पर पहुँची और प्रदर्शन कर रही विधायक से बातचीत कर प्रमुख मांगो की जानकारी ली और मांगों को विधिवत पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया परंतु विधायक तत्काल प्रमुख मांग को निरस्त करने मांग की।