भोपाल में बड़ा फर्जीवाड़ा: पंचायत सचिव पर मृत पत्नी के नाम आदेश निकलवाकर जमीन हड़पने का आरोप, ADM करेंगे जांच

Updated on 04-02-2026 11:46 AM

भोपाल। हुजूर तहसील में एक कारोबारी की जमीन हड़पने के लिए पंचायत सचिव ने मृत पत्नी के नाम पर आदेश निकलवा लिया, हालांकि सीमांकन नहीं हो सका। इसके बाद पंचायत सचिव ने अपने नाम से आदेश निकलवाया और अपर तहसीलदार व पटवारी की मदद से फर्जी सीमांकन करवाते हुए कारोबारी का अवैध कब्जा होना बताया गया। यह आरोप लालघाटी इंद्रप्रस्थ कालोनी के रहने वाले सर्राफा कारोबारी संजय अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए लगाए हैं।

सर्राफा कारोबारी ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खेजड़ा देव में 0.0464 हेक्टेयर का फार्म हाउस स्थित है, जिसे हड़पने के लिए पंचायत सचिव करन सिंह द्वारा पटवारी तरुण श्रीवास्तव, अपर तहसीलदार आलोक पारे और नायब तहसीलदार से सांठ गांठ कर फर्जी आदेश जारी कराकर सीमांकन कार्रवाई बताते हुए 0.0607 हेक्टेयर पर मेरा कब्जा होना बताया गया, जबकि मेरे फार्म हाउस का कुल रकबा 0.0464 हेक्टेयर है। ऐसे में अधिक भूमि के अंशभाग पर मेरा अवैध कब्जा कैसे हो सकता है।

जबकि इस सीमांकन की कोई भी सूचना नहीं दी गई। अपर तहसीलदार आलोक पारे द्वारा 22 जनवरी 2025 को करन सिंह की पत्नी बेबीबाई के आवेदन पर आदेश जारी किया गया, जबकि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद 22 मई को नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर से दीपक व करन सिंह के नाम से संशोधित आदेश जारी किया गया। इसके आधार पर पटवारी द्वारा सचिव व उसके भाई से सांठगांठ कर सीमांकन किया गया है, जिस पर आपत्ति दर्ज कराई तो पटवारी ने तहसीलदार को शिकायत करने की सलाह दी, लेकिन तहसीलदार द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की गई है।

जबकि सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण किया जाना चाहिए। सभी आरोप झूठे, इनकी जमीन तक नहीं पंचायत सचिव करन सिंह मारन ने बताया कि मैंने अपनी जमीन का सीमांकन करवाया था, जिसमें मेरा कब्जा निकला था। संजय अग्रवाल द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। खेजड़ा देव में इनकी कोई जमीन ही नहीं है, यह खुद ही फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

इनका कहना है हुजूर तहसील के ग्राम खेजड़ा देव में किए गए सीमांकन को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच करने के निर्देश एडीएम उत्तर को निर्देश दिए गए हैं। इसमें जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.