छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार:कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में मौसम साफ रहेगा

Updated on 06-10-2026 01:29 PM

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन का तापमान करीब 34°C और रात का तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। बारिश थमने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35°C दर्ज किया गया। इसके बाद पेंड्रा रोड में 33.8°C, रायपुर में 34.4°C, बिलासपुर में 33.6°C और दुर्ग में 33.5°C तापमान रहा।

वहीं, रात में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.6°C दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में 19.8°C और दुर्ग में 21.6°C न्यूनतम तापमान रहा।

अगले दो दिन बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

मानसून की विदाई जारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी लगातार आगे बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
रायपुर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को करीब 9500 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में…
 06 October 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना…
 06 October 2026
बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
Advt.