जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किसान सम्मान निधि और आबादी पट्टा

Updated on 05-10-2026 01:20 PM

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 17 लोगों को आबादी पट्टा का अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 4 लोगों को जॉब कार्ड दिए गए। जुर्डा की कुमोदनी प्रधान एवं सुदामा यादव तथा सियारपाली के अर्जुन एवं चक्रधर यादव को आवास योजना का लाभ मिला। वहीं किसान जयदेव ठाकुर और लोकनाथ राणा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को मुनगा पौधों का वितरण किया गया।

       इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, उपाध्यक्ष  राम श्याम डनसेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में शासन की 26 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 5 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत घरघोड़ा के माध्यमिक शाला अमलीडीह एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर धरमजयगढ़ में शिविर आयोजित होगा। 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत लैलूंगा के हाईस्कूल प्रांगण नारायणपुर में तथा 7 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर तमनार एवं विधानसभा खरसिया अंतर्गत जनपद पंचायत खरसिया-2 के हाईस्कूल परिसर खम्हार में शिविर आयोजित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
रायपुर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को करीब 9500 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में…
 06 October 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना…
 06 October 2026
बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
Advt.