टीटी नगर में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ आज:बदली यातायात व्यवस्था, शाम 5 बजे से कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट

Updated on 27-01-2026 12:32 PM
भोपाल, खेलो एमपी यूथ गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम के चलते आज (27 जनवरी को) टीटी नगर स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में शाम 5 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने आवश्यकतानुसार डायवर्सन लागू करने का निर्णय लिया है।

यातायात पुलिस के अनुसार अटल पथ पर सामान्य यातायात पूरी तरह परिवर्तित रहेगा। कमला नेहरू स्कूल से मॉडल स्कूल तक, काटजू अस्पताल से टीटी नगर स्टेडियम की ओर, राजस्थान मिष्ठान भंडार से स्टेडियम की ओर और टीटी नगर थाना चौराहे से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा, माता मंदिर मार्ग, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक और भारत माता चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा। इन मार्गों पर लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का आवागमन आवश्यकता अनुसार बदला जा सकता है।

कोलार क्षेत्र से शहर आने वाले वाहन माता मंदिर चौराहा, पीएनटी चौराहा, भारत माता चौराहा और स्मार्ट रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे से आ-जा सकेंगे। वहीं पुराने शहर से कोलार और नए शहर की ओर जाने वाले वाहन कंट्रोल रूम, जेल रोड और व्यापम चौराहे से लिंक रोड-2 का उपयोग कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.