खालिस्तानी आतंकी पन्नू को सताया हत्‍या का डर, FBI ने बताया खतरा, PM मोदी के कनाडा दौरे से पहले दिया बयान

Updated on 16-10-2026 11:03 AM
वॉशिंगटन: अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तान समर्थक चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू को जान की सुरक्षा का डर सता रहा रहा है। पन्नू ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट CBS न्यूज को बताया कि FBI ने उसे इस बारे में चेतावनी दी है। पन्नू ने कहा कि गुरुवार को अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) के एजेंट उसके न्यूयॉर्क स्थित घर पहुंचने और चेतावनी दी कि उनकी जान को तत्काल खतरा है। पन्नू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पीएम मोदी की कनाडा यात्रा का ऐलान किया है।

जनमत संग्रह कराने की तैयारी

भारत में वांटेड चल रहे पन्नू का प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) 18 अक्टूबर को कनाडा के एडमंटन में एक जनमत संग्रह आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसमें पूछा जाएगा कि क्या भारत के पंजाब राज्य को स्वतंत्र घोषित करके उसका नाम बदलकर खालिस्तान कर दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर मतदान के लिए सिखों को आमंत्रित किया गया है।
पन्नू ने एक बयान में कहा कि "असली सवाल यह नहीं है कि वह हत्या की साजिश से बच पाएंगे या नहीं। सवाल यह है कि क्या सिखों के आत्मनिर्णय के अधिकार को जान से मारने की धमकियों के जरिए रोका जा सकता है। ऐसा नहीं हो सकता।"

FBI ने दी पन्नू को खतरे की चेतावनी

पन्नू ने दावा किया कि एफबीआई एजेंटों ने बताया कि वे खतरे से जुड़े कुछ सुरागों की जांच कर रहे हैं। यह खतरा कनाडा की संभावित यात्रा से जुड़ा है, जहां पन्नू को एक जनमत संग्रह में हिस्सा लेना है। CBS ने बताया कि FBI ने उसकी टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने साल 2023 में पन्नू की हत्या की साजिश नाकाम करने का दावा किया था। इस मामले में एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता और पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुप्ता अमेरिकी जेल में बंद हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी में पैसे देकर हत्या कराने की साजिश रचने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
वॉशिंगटन: भारत में चुनावी प्रक्रिया पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के हालिया बयानों का अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने…
 16 October 2026
रियाद: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दी गई है। सऊदी की अदालत ने दोनों को पवित्र शहर मक्का की एक मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य करने का…
 16 October 2026
लंदन/अबू धाबी: जिस परिवार की कुल संपत्ति एक चौथाई ट्रिलियन पाउंड से ज्यादा है उसकी एक बहू लंदन की सड़क पर कोकीन के नशे में सुध खो बैठी और मासूम…
 16 October 2026
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के विख्यात लेखक सलमान रश्दी और न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर ने भारत में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन किया है। न्यूयॉर्क…
 16 October 2026
अंकारा/वॉशिंगटन: भारत में एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट (F-35 Stealth Fighter Jet) भेजने को लेकर तुर्की में हंगामा मच गया है। अंकारा में सवाल उठाए जा रहे हैं कि जिस अमेरिका…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना अपना 251वां जन्मदिन मना रही है। जाहिर तौर पर अमेरिका के लिए ये गर्व की बात है। लेकिन बधाई देने की जल्दबाजी और हड़बड़ी में डोनाल्ड…
 14 October 2026
तेहरान: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने के विचार को दुनिया के बड़े हिस्से ने नकार दिया है। 60 से ज्यादा देशों ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ…
 14 October 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारतीय सेना T-72 टैंकों को बदलने के लिए एडवांस टैंकों की तलाश कर रही है। इस बीच दोस्त रूस ने T-14 टैंक का प्रस्ताव भारत को भेजा है।…
Advt.