होर्मुज स्ट्रेट में टोल पर ईरान को बड़ा झटका, शिपिंग पर फीस के विरोध को मिला 60 देशों का साथ

Updated on 14-10-2026 01:13 PM
तेहरान: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने के विचार को दुनिया के बड़े हिस्से ने नकार दिया है। 60 से ज्यादा देशों ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर किसी तरह की फीस लगाने का विरोध किया है। यूरोपीय संघ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। यह घोषणा होर्मुज जलडमरूमध्य से ट्रैफिक की आवाजाही में चल रही दिक्कतों के बीच की गई है। ईरान ने होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को कंट्रोल किया है और यहां से गुजरने वाले जहाजों से गुजरने वाले जहाजों से फीस की मांग की है।

यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों और ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूके, कनाडा और सिंगापुर समेत 33 देशों के समर्थन वाली इस पहल का मकसद अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नेविगेशन (समुद्री यात्रा) की आजादी की रक्षा करना है। इसमें उन कदमों के खिलाफ चेतावनी दी गई है, जो अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले जलडमरूमध्य से कमर्शियल जहाजों की आवाजाही को रोक सकते हैं।

यूरोपीय संघ ने क्या कहा है

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा, 'देशों को अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट को कमाई या राजनीतिक फायदे का जरिया बनाने की कोशिशों का विरोध करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन सभी के लिए खुला रहना चाहिए, ना कि सिर्फ उनके लिए जो पैसे दे सकते हैं। आज 60 देशों ने हमारे 'नो फीस, नो टोल्स'ग्लोबल संकल्प में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर टोल का विरोध करने का वादा किया है।'

अंतरराष्ट्रीय जलडमरूमध्य पानी के वे संकरे रास्ते हैं, जो बड़े समुद्रों और महासागरों को जोड़ते हैं। ये ग्लोबल ट्रेड के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि जहाज इनका इस्तेमाल देशों के बीच तेल, नेचुरल गैस, खाने-पीने की चीजों और दूसरे सामान को लाने-ले जाने के लिए करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के संकेट ने इस ओर दुनिया का ध्यान खींचा है। अमेरिका-इजरायल के हमले के विरोध में ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण किया है।
यह उन सभी लोगों के लिए एक साफ डिप्लोमैटिक संकेत है, जो अपने फायदे के लिए जलमार्गों पर कब्जा चाहते हैं। मैं उन सभी देशों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया। मैं दूसर देशों को हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करती हूं।
काजा कल्लास

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला

EU के समर्थन वाले इस घोषणापत्र में समुद्र से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCLOS) का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि देशों को ऐसे शुल्क, प्रतिबंध या पहले से मंजूरी लेने की जरूरतें लागू नहीं करनी चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय जलडमरूमध्य में आवाजाही में बाधा डालें।
घोषणापत्र में कहा गया कि हम ऐसे किसी भी उपाय का कड़ा विरोध करते हैं, जो समुद्री रास्तों से ट्रैफिक को रोकते हैं। इन देशों ने समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन के लिए नियमों पर आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करने का भी वादा किया है।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों अहम

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक है। ईरान और ओमान के बीच स्थित यह गलियारा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले दुनियाभर में सप्लाई होने वाले तेल और लिक्विफ़ाइड नेचुरल गैस का तकरीबन पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से गुजरता था।
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने ऐलान कर दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण है। तेहरान ने मांग की है कि वहां से गुजरने के लिए भुगतान किया जाए। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर के सलाहकार मोहम्मदरेजा ने कहा है कि जिन ट्रांजिट रूट को ईरान गैर-कानूनी मानता है, उन्हें जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना अपना 251वां जन्मदिन मना रही है। जाहिर तौर पर अमेरिका के लिए ये गर्व की बात है। लेकिन बधाई देने की जल्दबाजी और हड़बड़ी में डोनाल्ड…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ…
 14 October 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारतीय सेना T-72 टैंकों को बदलने के लिए एडवांस टैंकों की तलाश कर रही है। इस बीच दोस्त रूस ने T-14 टैंक का प्रस्ताव भारत को भेजा है।…
 14 October 2026
इस्लामाबाद: शहबाज शरीफ की सरकार ने पिछले रविवार को खैबर-पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में 'आपातकाल' लगाते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पीटीआई के प्रमुख इमरान…
 14 October 2026
अंकारा: पुरातत्वविदों ने समुद्र में डूबे सबसे पुराना जहाज का मलबा ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। तुर्की के तट के पास दुनिया का यह सबसे पुराना डूबा जहाज मिला…
 13 October 2026
पेरिस: फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और स्कूलों के लिए अधिक फंड की मांग को लेकर छात्र कई हफ्ते से सड़कों पर हैं। देशभर में बड़े पैमाने…
 13 October 2026
वॉशिंगटन: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरकी सांसद इलहान उमर के घर पर सिक्योरिटी एजेंटों की छापेमारी की तीखी आलोचना की है। ट्रंप प्रशासन पर हमला बोलते हुए ममदानी…
 13 October 2026
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉक्टर मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। यूनुस न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल…
 13 October 2026
तेल अवीव: यमन के हूतियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की इजरायल की मांग को सऊदी अरब ने ठुकरा दिया है। इजरायली सरकार ने सऊदी अरब को कथित संदेश…
Advt.