मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' के लिए सजा-ए-मौत, सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई फांसी

Updated on 16-10-2026 11:09 AM
रियाद: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दी गई है। सऊदी की अदालत ने दोनों को पवित्र शहर मक्का की एक मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य करने का दोषी पाया था और सजा-ए-मौत दी थी। इनमें एक पुरुष और एक महिला है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार 14 अक्टूबर को उनकी फांसी की सजा पर अमल किया गया। फांसी दिए जाने से पहले ढाका के वाणिज्य दूतावास को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि दोनों व्यक्तियों की पहचान नजरूल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख्तर के रूप में की है। दोनों बांग्लादेश नागरिक हैं। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने मक्का की एक मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य करने के आरोप में इस जोड़े को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने सुनाई थी सजा-ए-मौत

जांच के बाद उन पर आरोप तय किए गए और उन्हें अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को अनैतिक कृत्य का दोषी पाया गया और ताजीर (इस्लामी कानून के तहत एक सजा) के तहत उन्हें सजा-ए-मौत सुनाई। सऊदी गृह मंत्रालय ने कहा कि ये सजा अपराध की गंभीरता, मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन को देखते हुए सुनाई गई।

मक्का में फांसी की सजा पर हुआ अमल

संबंधित न्यायिक प्राधिकरण ने कोर्ट की सजा को बरकरार रखा और इन्हें लागू करने के लिए शाही आदेश जारी किया। दोनों को बुधवार 14 अक्टूबर को मक्का क्षेत्र में फांसी दे दी गई। दोनों ने किस तरह का कथित अनैतिक कृत्य किया था, इस बारे में कोई जानकारी अधिकारियों ने नहीं दी है। यह भी नहीं बताया है कि बांग्लादेशी जोड़े को कब और कहां पकड़ा गया था।

अपने बयान में सऊदी गृह मंत्रालय ने मस्जिदों की पवित्रता बनाए रखने और इस्लामी कानून लागू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसने चेतावनी दी की ऐसा अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को सऊदी अरब के कानूनों के तहत सजा दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
वॉशिंगटन: भारत में चुनावी प्रक्रिया पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के हालिया बयानों का अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने…
 16 October 2026
लंदन/अबू धाबी: जिस परिवार की कुल संपत्ति एक चौथाई ट्रिलियन पाउंड से ज्यादा है उसकी एक बहू लंदन की सड़क पर कोकीन के नशे में सुध खो बैठी और मासूम…
 16 October 2026
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के विख्यात लेखक सलमान रश्दी और न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर ने भारत में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन किया है। न्यूयॉर्क…
 16 October 2026
अंकारा/वॉशिंगटन: भारत में एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट (F-35 Stealth Fighter Jet) भेजने को लेकर तुर्की में हंगामा मच गया है। अंकारा में सवाल उठाए जा रहे हैं कि जिस अमेरिका…
 16 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तान समर्थक चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू को जान की सुरक्षा का डर सता रहा रहा है। पन्नू ने अमेरिकी मीडिया…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना अपना 251वां जन्मदिन मना रही है। जाहिर तौर पर अमेरिका के लिए ये गर्व की बात है। लेकिन बधाई देने की जल्दबाजी और हड़बड़ी में डोनाल्ड…
 14 October 2026
तेहरान: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में टोल लगाने के विचार को दुनिया के बड़े हिस्से ने नकार दिया है। 60 से ज्यादा देशों ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों…
 14 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और खनिजों की बड़े पैमाने पर खोज शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बुधवार को अपने ट्रुथ…
 14 October 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारतीय सेना T-72 टैंकों को बदलने के लिए एडवांस टैंकों की तलाश कर रही है। इस बीच दोस्त रूस ने T-14 टैंक का प्रस्ताव भारत को भेजा है।…
Advt.