कार्यशाला में मिली नए कानूनों की जानकारी

Updated on 24-06-2024 04:39 PM
कोण्डागांव। नवीन कानून संहिताओं से नागरिकों को अवगत कराने के लिए जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 शामिल हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि नए कानूनों में आम नागरिकों के हितों की रक्षा के साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंड के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना हम सभी का दायित्व है, इसलिए कानूनों की जानकारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से महिलाओं के हितों की रक्षा बेहतर ढंग से की जा सकेगी। वहीं कुछ ऐसे अपराधों के लिए भी दंडों का प्रावधान किया गया है, जो पहले के कानूनों में नहीं थे। नए कानून में अपराध की सूचना किसी भी थाने में दिए जाने के साथ ही ई-माध्यम से भी दिए जाने का प्रावधान दिया गया है।

वहीं इन कानूनों में अपराध की विवेचना, न्यायिक प्रक्रिया तथा सहित सभी प्रक्रियाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। पाक्सो एक्ट में दंड को कठोर किया गया है। वहीं कुछ अपराधों के लिए सामाजिक सेवा के दंड का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों की जानकारी घर-घर पहुंचे इसके लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार डांडे, लोक अभियोजक प्रदीप झा, फरसगांव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल विश्वकर्मा, पीएमयू अजीत राना, अभिनय रात्रे, सहित बड़ी संख्या में युवोदय वालंटियर्स, अग्निवीर प्रशिक्षु, शहीद गुण्डाधूर महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी व कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत महिलाएं शामिल थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.