ओपनिंग सेरेमनी से पहले बदला भारत का फ्लैग बियरर, पवन शेहरावत को मिली जिम्मेदारी
Updated on
19-09-2026 11:12 AM
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को दी गई थी, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पवन शेहरावत का नाम आगे किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण, दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदर अब ध्वजवाहक नहीं होंगे और एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता, प्रो कबड्डी लीग स्टार पवन उनकी जगह लेंगे।
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक बनी रहेंगी। एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच होगी।
मनु भाकर होंगी महिला फ्लैग बियरर
शनिवार को दल के ध्वजवाहक के रूप में सबसे पहले मनु और तजिंदरपाल की घोषणा की गई थी। पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, महिला 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगी। उन्होंने पेरिस में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह एक ही ओलंपिक में एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
पवन का लक्ष्य गोल्ड मेडल
मेल फ्लैग बियरर पवन पुरुषों की कबड्डी में भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाने का लक्ष्य रखेंगे। 1990 के एशियाई खेलों में पुरुषों की टीम प्रतियोगिता में इस खेल की शुरुआत के बाद से, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में मिले कांस्य पदक को छोड़कर, नौ में से आठ संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता है। 2022 के हांग्जोऊ एशियाई खेलों में, भारत ने ईरान को 33-29 से हराकर पुरुषों की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।वहीं, तूर पुरुषों के शॉट पुट स्पर्धा में लगातार तीसरा एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। उन्होंने 2018 जकार्ता खेलों और 2023 हांग्जोऊ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जहां उन्होंने 20.36 मीटर का थ्रो दर्ज किया था।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…