पार्थिव पटेल बने चीफ सिलेक्टर तो हो सकता है इतने करोड़ का घाटा, अजीत अगरकर को मिलते हैं सिर्फ इतने पैसे
Updated on
19-09-2026 11:14 AM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार मान रही है। हालांकि, इस पद को स्वीकार करने के रास्ते में एक बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। जिसमें पार्थिव पटेल के भारी नुकसान होता नजर आ रहा है।
कौड़ियों के मोल पड़ेगा BCCI का ऑफर? जानिए कमाई का पूरा गणित
मुख्य चयनकर्ता का पद हासिल करने के लिए पार्थिव पटेल को अपनी सालाना कमाई में भारी कटौती का सामना करना पड़ सकता है। जब अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था, तब बोर्ड ने सैलरी 1 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये सालाना कर दी थी। चीफ सेलेक्टर के लिए बीसीसीआई के पे-स्ट्रक्चर में यही अधिकतम सीमा है, जबकि चयन समिति के अन्य सदस्यों को 90 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। पार्थिव पटेल वर्तमान में मीडिया कांट्रैक्ट्स, कमेंट्री और कॉरपोरेट डील्स के जरिए सालाना करीब 7 से 9 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
अगर पार्थिव चीफ सेलेक्टर का पद स्वीकार करते हैं, तो बीसीसीआई के सख्त नियमों के तहत उन्हें आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट व बैटिंग कोच के पद के साथ-साथ कमेंट्री से भी इस्तीफा देना पड़ेगा। पार्थिव पटेल अगर ऐसा करते हैं तो उन्हें सालाना 5 से 6 करोड़ रुपये का नुकसान हो जाएगा। ऐसे में पार्थिव के लिए यह एक बड़ा बलिदान होगा।
अनुभव और विजन में फिट, लेकिन कांट्रैक्ट पर फंसा पेंच
बीसीसीआई पार्थिव पटेल की क्रिकेटिंग समझ और आधुनिक टी-20 क्रिकेट के उनके अनुभव को भारतीय टीम के फ्यूचर ट्रांजिशन के लिए परफेक्ट मानती है। हालांकि, इस वित्तीय नुकसान के चलते दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। कांट्रैक्ट की बारीकियों और नियमों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…