टेकबॉल में गोल्ड का सपना टूटा, क्विंसी डिसूजा सेमीफाइनल में हारीं, अभी भी पदक की आस

Updated on 19-09-2026 11:15 AM
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12, 7-12 के अंतर से मात दी। इस मैच में जीतने पर क्विंसी को कम से कम सिल्वर मेडल मिलना पक्का हो जाता, लेकिन हार के बावजूद उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह रविवार को जापान की यिउना सकामोटो के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। टेकबॉल में मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी टीम को निराशा झेलनी पड़ी है।

महिला सिंगल्स टेकबॉल सेमी-फाइनल में क्विमसी ने जबरदस्त शुरुआत के बाद पहला सेट 12-7 से जीत लिया। हालांकि, इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी ने गेम को आसानी से हाथ से जाने नहीं दिया और दूसरा सेट 12-9 से जीत लिया। तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन सुमाया ने वापसी करते हुए 12-7 के स्कोर के साथ जीत हासिल कर ली।

पहला सेट जीतने के बाद गंवाया मैच

महिला सिंगल्स टेकबॉल सेमी-फाइनल में क्विमसी ने जबरदस्त शुरुआत के बाद पहला सेट 12-7 से जीत लिया। हालांकि, इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी ने गेम को आसानी से हाथ से जाने नहीं दिया और दूसरा सेट 12-9 से जीत लिया। तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन सुमाया ने वापसी करते हुए 12-7 के स्कोर के साथ जीत हासिल कर ली।

ग्रुप ए में टॉप पर थीं डिसूजा

जापान और कंबोडिया के अपोनेंट्स पर जीत हासिल करने के बाद डिसूजा ग्रुप ए में टॉप पर रहीं और सेमी-फाइनल में स्लॉट पक्का किया। सेमीफाइनल में, उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से हुआ, जहां वह उनसे 1-2 से हार गईं। भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 12-7 से अपने नाम किया, जिसके बाद इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने लगातार दो गेम 9-12, 7-12 से जीते।

मिक्स्ड डबल्स में भी ब्रॉन्ज जीतने का मौका

डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने शुक्रवार को टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स रेपेचेज में फिलीपींस के अबुलेंसिया जोआना और अगस्टिन प्रिंस को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय जोड़ी अब रविवार को पोडियम फिनिश के लिए अपनी कोशिश जारी रखेगी। डिसूजा-बेग की जोड़ी ने रेपेचेज का पहला सेट 12-3 से जीता और फिर दूसरा सेट 12-6 से जीतकर सीधे सेट में जीत हासिल की।

मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में हारा था भारत

डिसूजा और बेग मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर-फाइनल में वियतनाम के जियान न्घी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से हार गए थे। शुरुआती सेट में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करने के बाद भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे 12-7 से हार गए थे। उन्होंने दूसरे सेट में ज्यादा मजबूती दिखाई लेकिन निर्णायक गेम नहीं बना सके। वियतनामी जोड़ी ने दूसरा सेट 12-10 से जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
Advt.