भीमबैटका में बनेगा देश का पहला रॉक आर्ट ईको पार्क म्युजियम, 19 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Updated on 04-02-2026 11:47 AM

भोपाल। पुरातत्व और शैलचित्र प्रेमी अब भीमबेटका में वहां के शिलचित्रों के साथ ही देश भर में मिले शैल चित्रों के चुनिंदा संस्करणों को संपूर्ण जानकारी के साथ एक ही स्थान पर देख पाएंगे। इसके लिए रायसेन जिले के भीमबेटका में राक आर्ट इको पार्क म्यूजियम बनाने की तैयारी है। यह देश में अपने तरह का पहला म्यूजियम होगा।

प्रागैतिहासिक धरोहर भीमबेटका को नई पहचान देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन निगम यहां 19 करोड़ रुपये की लागत से राक आर्ट इको पार्क म्यूजियम विकसित कर रहा है। भोपाल के पास स्थित 1.12 हेक्टेयर में प्रस्तावित इस अनूठे संग्रहालय का निर्माण 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में डीपीआर पर काम चल रहा है

अस्थायी ढांचे में मिलेगा स्थायी अनुभव पर्यटन बोर्ड के डायरेक्टर प्लानिंग प्रशांत बघेल ने बताया कि प्रस्तावित म्यूजियम की सबसे खास बात इसकी डिजाइन और निर्माण अवधारणा है। इसमें पारंपरिक भवन या हाल बनाने के बजाय अस्थायी सामग्री का उपयोग करके भीमबेटका के मूल परिवेश जैसा ही ईको पार्क’ विकसित किया जाएगा। जहां पर्यटकों को गुफाओं जैसा प्राकृतिक अनुभव मिलेगा।

एक जगह, सारे चित्र का अनुभव

भीमबेटका में शैल चित्रों के कई संकुल (क्लस्टर) हैं, जो लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में फैले हुए हैं। यहां सात पहाड़ियों में कुल 750 से अधिक शैलाश्रय (राक शेल्टर) मौजूद हैं। यह नया म्यूजियम दूर-दराज के और दुर्लभ जंगली क्षेत्रों में स्थित बाकी क्लस्टरों (जैसे जावरा, विनयका, भोंरावली और लाखा जुआर) के सभी अनदेखे शैल चित्रों की रेप्लिका को उनके मूल स्वरूप में प्रदर्शित करेगा, जिससे पर्यटक एक ही स्थान पर पूरे भीमबेटका का अनुभव कर पाएंगे।

म्यूजियम से संबंधित प्रमुख कार्य हो चुके हैं, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। एआई और डिजिटल माध्यम से हम इतिहास को जीवंत करेंगे। - डॉ. इलैया राजा टी, सचिव मप्र पर्यटन विभाग और प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.