दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी:PAK के नागरिक 91 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक

Updated on 16-05-2024 12:09 PM

दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कीमत 1.42 लाख करोड़ रुपए है। सेंटर फॉर एडवांस डिफेंस स्टडीज को मिले डेटा के आधार पर 58 देशों के 74 मीडिया हाउस ने यह रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट को 'दुबई अनलॉक्ड' नाम दिया गया है। इसमें 2020-22 तक दुबई में विदेशियों की संपत्ति की डीटेल साझा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट सबसे ऊपर भारतीयों का नाम है। संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। यहां के 17 हजार लोग करीब 23 हजार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। इनकी कुल कीमत 91.8 हजार करोड़ है।

मुकेश अंबानी के पास दुबई में 2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टीज
सूची में तीसरे नंबर पर ब्रिटेन और चौथे पर सऊदी अरब के नागरिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास दुबई में 2 हजार करोड़ की संपत्ति है। वहीं लुलु ग्रुप के चेयमैन एमए यूसुफ अली और उनके परिवार के पास 585 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

इस लिस्ट में अरबपति गौतम अडाणी के भाई का भी नाम है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स जैसे शाहरुख खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी भी दुबई में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के आंकड़ों के हिसाब से दुबई में विदेशियों के पास कुल 160 अरब डॉलर की संपत्ति है।

जरदारी को मिला था 2.74 हजार करोड़ का पेंटहाउस
इनमें दुनियाभर में भ्रष्टाचार के आरोपी राजनेता, सेलेब्रिटीज, बिजनेसमैन के अलावा ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2014 में अब्दुल गनी माजिद नाम के व्यक्ति ने दुबई का एक पेंटहाउस जरदारी को तोहफे में दिया था। इसकी कीमत तब 2.74 हजार करोड़ रुपए थी। बाद में राष्ट्रपति ने यह संपत्ति अपनी बेटी को तोहफे में दे दी।

जरदारी के बेटे और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पास भी दुबई में प्रॉपर्टी है। उनके अलावा नवाज शरीफ के बेटे हुस्सैन नवाज शरीफ, गृह मंत्री मोहसिन नकवी, कई सांसद और विधायक भी दुबई में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

हिजबुल्लाह-हूती लड़ाके भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक
जापानी मीडिया निक्केई एशिया ने दुबई अनलॉक्ड रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दुबई में कई आतंकी संगठन के सदस्यों के पास भी लाखों-करोड़ों की संपत्ति है। इनमें हूती विद्रोहियों और लेबनान से ऑपरेट होने वाले हिजबुल्लाह संगठन के सदस्यों का नाम शुमार है।

हिजबुल्लाह संगठन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अली ओसीरान के पास बुर्ज खलीफा में एक प्रॉपर्टी है। वहीं ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स भी दुबई में संपत्ति के मालिक हैं। इस लिस्ट में जापान के 1 हजार ऐसे लोगों का भी नाम हैं, जिन पर गैर-कानूनी काम करने का आरोप है।

3 साल में 55% बढ़ी बुर्ज खलीफा में एक कॉम्प्लेक्स की कीमत दुनिया का रियल स्टेट मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रिटेन की प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक के मुताबिक, साल 2020 में यहां घरों की कीमत में तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बुर्ज खलीफा में एक कॉम्प्लेक्स की कीमत 2021 के बाद से 55% बढ़ गई है।

दुबई में 2023 में 10 मिलियन डॉलर (करीब 83.49 करोड़ रुपए) मूल्य के 431 घर बिके। ये दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस मामले में लंदन 240 घरों के साथ दूसरे और न्यूयॉर्क 211 घरों की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर है।

दुबई में 2022 के बाद से साढ़े 4 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने पर आसानी से यहां लंबे समय के लिए वीजा मिल जाता है। वीजा नियमों में इस बदलाव के बाद दुबई रियल एस्टेट ने 2022 में खरीद वैल्यू में 76.5% और संख्या में 44.7% की वृद्धि दर्ज की। रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों की संख्या सिर्फ एक साल में ही 53% तक बढ़ी, जो एक रिकॉर्ड था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
 09 March 2026
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने…
 09 March 2026
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति…
 09 March 2026
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के…
 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
Advt.