म्यांमार में बंधक बनाकर भारतीयों से कराई जा रही थी ठगी, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़, भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन

Updated on 21-03-2026 02:43 PM

भोपाल। विदेश में नौकरी का लालच देकर युवाओं को साइबर ठगी के धंधे में धकेलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भोपाल की राज्य साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के जमुई और उत्तर प्रदेश के मेरठ से दो मुख्य एजेंटों को गिरफ्तार किया है। भोपाल निवासी जितेंद्र अहिरवार को थाईलैंड में डाटा एंट्री की नौकरी का झांसा दिया गया था।

टेलीग्राम पर इंटरव्यू कर भरोसा दिलाया और टिकट भेजकर उसे थाईलैंड भी बुला लिया गया। वहां पहुंचते ही उसे टैक्सी से थाईलैंड-म्यांमार सीमा तक ले जाकर गुपचुप तरीके से म्यांमार पहुंचा दिया गया। म्यांमार में उसे साइबर ठगी करने वाले गैंग को बेच दिया गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और जबरन ऑनलाइन ठगी कराया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण भी किया जाता था।

म्यांमार सेना के रेस्क्यू के बाद घर वापसी हुई थी

संभव गनीमत रही कि कुछ समय बाद म्यांमार की सेना ने एक अभियान के दौरान जितेंद्र का रेस्क्यू किया और थाईलैंड के रास्ते भारत डिपोर्ट किया। भारत लौटकर जितेंद्र ने छह दिसंबर 2025 को भोपाल के राज्य साइबर थाने में अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अलीगंज जिला जमुई बिहार निवासी 30 वर्षीय मो. फैज अकरम को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपित मेरठ यूपी निवासी 30 वर्षीय मोहित अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया गया, जिसके आधार पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, टैबलेट और स्कैम कंपनी के आईडी कार्ड जब्त किए हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया कि इन दोनों ने जितेंद्र के एक परिचित को झांसे में लेकर जितेंद्र को फंसाया और थाईलैंड भिजवाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.