
इंदौर : दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बेटे को बचाने के लिए उसके पिता पर पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।
खजराना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय एजाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार पीड़िता को कोर्ट में गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए परेशान कर रहा था।
एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 18 अप्रैल को अब्दुल अजीज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी अब्दुल अजीज जेल में बंद है। आरोप है कि इसके बाद उसके पिता एजाज ने पीड़िता पर गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पीड़िता को लगातार परेशान किए जाने की शिकायत पर धमकाने का अलग से खजराना थाने में नया प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने एजाज पुत्र महबूब खान निवासी हुसैनी चौक, अशरफी नगर, खजराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने से ठीक पहले एक युवती और दो युवकों को रोक लिया गया। आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को उनकी यात्रा की सूचना मिली थी।