ग्वालियर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, आनंद स्वीट्स और रामावतार डेयरी समेत पांच जगह से लिए सैंपल

Updated on 15-10-2026 02:02 PM

 ग्वालियर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए हैं। इनमें मिठाई, दूध, दही, घी, नमकीन, सोनपपड़ी, शिशु आहार श्रेणी के उत्पाद और सरसों तेल शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने मुरार स्थित आनंद स्वीट्स, माल रोड से गुजिया का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने नाका चंद्रवदनी स्थित रामावतार डेयरी का निरीक्षण कर दूध, दही और घी के नमूने एकत्रित किए। वहीं, लखनलाल कोरी ने बहोड़ापुर के आनंद नगर स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी से हल्दीराम की सोनपपड़ी और नमकीन के नमूने लिए।

सरसों तेल और शिशु आहार उत्पाद भी जांच के दायरे में

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा ने ढोलीबुआ का पुल स्थित खंडेलवाल सेल्स एजेंसी से सिल्वर काइन ब्रांड के सीरियल उत्पादों के नमूने लिए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने मुरार की झांसी लूप रोड स्थित आर्यनगर के अशोक ट्रेडिंग कंपनी से स्वेश कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना एकत्रित किया।
  • खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल की खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में किसी खाद्य पदार्थ के निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
भोपाल, सीहोर जिले के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में खिवनी अभयारण्य क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों के आदिवासी गुरुवार को भोपाल पहुंचेंगे।वे…
 15 October 2026
भोपाल, ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने टिकट…
 15 October 2026
भोपाल, भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला भटूरे दुकान के संचालक पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पुलिस ने पाया कि…
 15 October 2026
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में लंबे समय बाद डकैतों की आहट से पुलिस परेशान है। डकैत कल्ली गुर्जर ग्वालियर और मुरैना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दोनों…
 15 October 2026
इंदौर। मध्य प्रदेश में बड़ी इमारतों में फायर सेफ्टी रूल्स को लेकर बड़ी सख्ती की गई है। मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नियम-2026 में अब नियमों को तोड़ने पर एफआईआर…
 15 October 2026
 इंदौर : दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बेटे को बचाने के लिए उसके पिता पर पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।खजराना…
 13 October 2026
मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले…
 13 October 2026
आज 13 अक्टूबर को पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। मध्यप्रदेश सरकार उनकी याद में इस साल का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एक्टर रघुवीर यादव को देने जा रही है।…
 13 October 2026
बिजली की आंखमिचौली, गरमाई सियासत मध्य प्रदेश में बिजली की आंखमिचौली फिर शुरू हो गई है। कई जिलों में बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे…
Advt.